फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children and tribal people gave dedication amount

बच्चों व आदिवासी समाज के लोगों ने दी समर्पण राशि

Wed, 10 Feb 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Children and tribal people gave dedication amount
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण में योगदान के लिए बच्चों के साथ आदिवासी व वनवासी समाज के लोग भी आगे आने लगे हैं। मंगलवार को नगर के कैलाशपुरी स्थित शिवमंदिर पर बच्चों ने आरएसएस के प्रांत प्रचारक को अपने गुल्लक से समर्पण निधि प्रदान की। वहीं नौगढ़ के हिनौता घाट गांव में आदिवासी व वनवासी समाज के लोगों ने समर्पण राशि दी।
विज्ञापन

काशी प्रांत के प्रचारक रमेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर को लेकर समाज के सभी वर्ग के लोगों में उत्साह है। यहां तक कि बच्चे भी गुल्लक में रखी अपनी जमा-पूंजी का स्वेच्छा से दान कर रहे हैं। इन सबके सहयोग से शीघ्र ही अयाध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रचारक जगदीश, राम पोद्दार, आलोक अरुण, संतोष, अजीत, राणा प्रताप सिंह, चंद्रकांत तिवारी उर्फ डब्बा रहे। वहीं नक्सल क्षेत्र नौगढ़ के हिनौतघाट गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे काशी प्रांत के प्रचारक रमेश कुमार ने कहा कि वनवासी चाहते हैैं कि भगवान राम का धाम सबसे सुंदर बने। वनवास के दिनों में भगवान राम आदिवासियों के बीच रहे। इस कारण समाज उनसे एक अलग जुड़ाव महसूस करता है। राम मंदिर निर्माण निर्माण समर्पण निधी अभियान के पालक अंकुर कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हैं। महुआ बाबा आश्रम जमसोती के गोविंद बाबा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर पूरे हिंदू समाज में उत्साह है। जनजाति समुदाय के लोग भी पीछे नहीं हैं। इस मौके पर काशी विभाग के सह संचालक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिला कार्यवाह जयप्रकाश, जिला प्रचारक जगदीश, खंड कार्यवाह नौगढ़ अश्वनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed