फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chief Minister will come to Mehrauri Dham on 22nd

Chandauli News: महरौड़ी धाम में 22 को आएंगे मुख्यमंत्री

Wed, 11 Oct 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come to Mehrauri Dham on 22nd
चहनिया। क्षेत्र के कांवड़ स्थित सिद्धपीठ महरौड़ी देवी मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रामलला तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महंत नित्य गोपाल दास, कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य समेत प्रख्यात संत शामिल होंगे। मंगलवार को महरौड़ी देवी धाम में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की समिति की बैठक में अयोध्या पीठाधीश्वर विद्या भास्कर ने यह जानकारी दी।पीठाधीश्वर विद्या भास्कर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखनाथ पीठाधीश्वर समेत संतों के आने व उनके प्रवचन को लेकर तैयारी की जा रही है। कहा कि यज्ञ में अयोध्या से जगतगुरु रामानुजाचार्य संत राघवाचार्य, वृंदावन से मिथिलेश नंदनीशरण, पुंडरी कथाचार्य, जगदगुरु रामानुजाचार्य संत रामचंद्रचार्य महाराज पुष्कर पीठाधीश्वर, जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य महाराज सोनपुर, जगदगुरु स्वामी व्यंकटेश प्रपन्नाचार्य गया, प्रेममूर्ति संत प्रेमभूषण, जगदगुरु रामानुजाचार्य संत श्रीधराचार्य महाराज प्रयाग आदि ने आने की सहमति जताई है। बैठक में प्रधानपति गृजेश सिंह, घनश्यामपुर प्रधान कमलेश पाल, रणजीत राम, बबलू यादव, गोपाल गुप्ता, शिवकुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed