फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chief Conservator of Forest tests the quality of soil works

मुख्य वन संरक्षक ने मृदा कार्यो की गुणवत्त परखी

Fri, 01 May 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Conservator of Forest tests the quality of soil works
नौगढ़ में अग्रिम मृदा कार्यों का निरीक्षण करते प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी। - फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। मानसून सत्र में वन क्षेत्र में होने वाले पौधरोपण की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) सुनील चौधरी नौगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभिन्न वनक्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्रिम मृदा कार्यो की गुणवत्ता, पौधशालाओं में उगाए गए पौधों के बारे में भी जाना। वहीं वनक्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के साथ वन संपदा नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया। मुख्य वन संरक्षक ने मानसून की तैयारियों के तहत नौगढ़ रेंज में गंगा बेसिन योजना से बनाए गए औषधि नर्सरी को देख प्रसन्नता जाहिर की। इसके बाद जयमोहनी रेंज के बाघी नर्सरी उगाए जा रहे पौधों की स्थिति को देखा और क्षेत्रीय वनाधिकारियों को निरंतर निराई, गुड़ाई और सिंचाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नवगढ़ रेंज के सामाजिक वानिकी योजना से 15 हेक्टेयर में कराए गए अग्रिम मृदा कार्यक्षेत्र चमरुआ एवं जयमोहनी रेंज के हंसबाबा में15 हेक्टेयर, मरवटिया में 15 हेक्टेयर, हंसबाबा में 15 हेक्टेयर, चमेलबांध( प्रथम) में 15 हेक्टेयर, चमेल बांध( द्वितीय) में 15 हेक्टेयर मेंश्रमिकों की ओर से खोदे गए बोना नाली और गड्ढों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि जुलाई से 15 अगस्त तक होने वाले पौधरोपण के लिए प्रभाग की 28 नर्सरीओं में 66 लाख 64 हजार पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें वन विभाग द्वारा 25 लाख ग्यारह पौधों का रोपण किया जाएगा, जबकि अन्य विभाग को 16 लाख 67 हजार पौधे दिए जाएंगे, शेष पौधे अगले वित्तीय वर्ष के लिए एवं पौधे खराब होने, लाने- ले जाने में टूटने और सूखने के कारण 10 फ़ीसदी अतिरिक्त पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इस दौरान उपप्रभागीय वनाअधिकारी चकिया धर्मेंद्रसिंह, वनक्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली, वनक्षेत्राधिकारी जय मोहनी नदीमअहमद ,वन क्षेत्राधिकारी चंद्रप्रभा बृजेश पांडे, वन क्षेत्राधिकारी राजपथ ताराशंकर यादव, क्षेत्राधिकारी चकिया इकबाल बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed