फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   checked files in Lohia villages

लोहिया गांवों से जुड़ी फाइलों को जांचा

Sat, 31 Jan 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 31 Jan 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
checked files in Lohia villages
अपर आयुक्त ग्राम विकास प्रियंदा यादव ने ब्लाक कार्यालय का शुक्रवार को
विज्ञापन
औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोहिया गांवों से जुड़ी फाइलों की जांच की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने मनरेगा कार्य की धीमी रफ्तार पर बीडीओ व एडीओ पंचायत को फटकार लगाई। इस क्रम में उन्होंने लोहिया गांव डेढ़ावल में बने आवास व शौचालयों को देखा। कार्यों में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी को चेताया।


अपर आयुक्त अपराह्न ग्यारह बजे ब्लाक कार्यालय पर पहुंचीं और वहां पर लोहिया गांव में हुए विकास कार्यों से संबंधित फाइलें देखीं। इस दौरान मनरेगा में काम पर लापरवाही देखकर बीडीओ दिलीप सोनकर से कार्य में तेजी लाने को कहा। ब्लाक कार्यालय पर भारी गंदगी देखकर नाराजगी जताईं।

यहां से वे लोहिया गांव डेढ़ावल गईं और लोहिया व इंदिरा आवास का निरीक्षण किया। अधूरे आवासों को देखकर उन्होंनेे ग्राम विकास अधिकारी गुलाब पांडेय को चेतावनी दी। इस बीच ग्रामीणों ने जब अपर आयुक्त से बिजली, पेंशन व सीसी रोड की समस्या की शिकायत की तो कोई जवाब न देते हुए लौट गईं।

ग्रामीणों ने कहा कि जांच महज खानापूर्ति के लिए की गई है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त योगेन्द्र नाथ पाठक, बीडीओ दिलीप सोनकर, एडीओ पंचायत रामनगीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed