फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CHC was not built, 4.25 crores were spent

Chandauli News: सीएचसी बना नहीं, खर्च हो गए सवा चार करोड़

Mon, 02 Oct 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
CHC was not built, 4.25 crores were spent
बरहनी में 13 वर्ष पहले सवा चार करोड़ से बनने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब तक अधूरा है। जबकि जारी की गई पूरी धनराशि खर्च कर दी गई। निर्माण अधूरा रहने और सरकारी धन का घपला करने की शिकायत पर इसकी जांच भी हो रही है। इसका खामियाजा इलाके के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इलाज के लिए 30 किमी दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


बरहनी विकास खंड के लोगों को बेहतर इलाज के लिए 13 वर्ष पहले लगभग 4.21 करोड़ की लागत से 30 बेड के सीएचसी का निर्माण शुरू कराया गया। मरीजों को भर्ती करने के साथ ही ओपीडी की व्यवस्था इसमें रखी गई। निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम की दी गई। समय से कार्य शुरू हो गया। हालांकि निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। शासन और प्रशासन की ओर से मॉनिटरिंग नहीं होने से निर्माण के लिए जारी सरकारी धन का घपला किया गया।
विज्ञापन

नतीजा रहा कि कार्य अधूरा पड़ा है। जारी पूरी धनराशि भी खर्च कर दी गई। बाद में शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने गुणवत्ता प्रबंधन और इंजीनियरों की टीम से गुणवत्ता की जांच कराई तो पूरा निर्माण मानक के विपरीत पाया। इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई और निर्माण निगम के अभियंताओं के खिलाफ कंदवा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। तब से पूरा मामला लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इलाज के लिए तय करते हैं 30 किमी की दूरी

बरहनी में सीएचसी का निर्माण पूरा नहीं होने से क्षेत्र के मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्हें इलाज के लिए 30 से 40 किमी दूर चन्दौली या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।

---------
सीएचसी निर्माण मामले में जांच के बाद ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी जांच चल रही है। सभी कार्रवाई पूरी होने के बाद इसका निर्माण हो पाएगा। -डॉ. शैलेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बरहनी पीएचसी
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed