फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chased the encroachers

अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

Thu, 10 Sep 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 10 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chased the encroachers
कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बुधवार को दल बल के साथ सड़क पर उतर कर अतिक्रमणकारियों को चेताया।
विज्ञापन


और पीडब्लूडी कार्यालय के पास सब्जियां बेंच रहे दूकानदारों को खदेड़ा और पटरियों पर अतिक्रमण कर ठेला-खोमचा लगाने वालों से कहा कि यदि वे निर्धारित सीमा के अंदर रहें। अचानक सड़क पर पूरी कोतवाली के फोर्स के उतरने से बाजार में  हड़कंप मच गया।


बुधवार को करीब 11 बजे कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह के नेतृत्व में फोर्स पहले आर्य समाज  मंदिर की ओर निकली। उसको देखते ही अतिक्रमणकारी देखा अपनी दूकानें हटाने लगे।

कई पटरी के दूकानदार व खोमचे वाले उनको देखते ही दूकान छोड़कर भाग गए। इस बीच मची अफरातफरी में कई खोमचों के  सामान इधर उधर बिखर गए।

सब्जी मंडी में पुलिस के पहुंचते ही ठेले वाले इधर  उधर हट गए। कई ठेले खोमचेेे वालों को पकड़ कर चेतावनी दी गईं। इसके बाद वे पीडब्लूडी  कार्यालय पहुंचे।

वहां बीच सड़क तक फैली गिट्टियों पर बोरे में सामान रख सब्जियां  बेच रहे दूकानदारों को खदेड़ा। यह अभियान नगर में करीब डेढ़ से दो घंटे तक  चला।

उधर जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ की रविनगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में नए कोतवाली प्रभारी के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानदारों के उत्पीड़न किए जाने की निंदा की। कहा कि इस तरह की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में विजय गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अशोक साहू, दर्शन पाल, राजेश जायसवाल, विनोद केशरी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, गणेश यादव आदि रहे। दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने  दिया जाएगा और इस तरह के अभियान लगातार चलते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed