{"_id":"658f1818cae1ef362d076ed5","slug":"chaos-caused-by-fire-chandauli-news-c-189-1-svns1010-8097-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आग लगने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आग लगने से मची अफरातफरी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुगलसराय डिपो के तेल से भरे टैंकर में शुक्रवार को आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने फिक्स्ड इंस्टॉलेशन सिस्टम और फायर टेंडर का संचालन कर आग पर तुरंत नियंत्रण कर लिया। घायल व्यक्ति को तुरंत ही एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल यह हिस्सा था एक मॉकड्रिल का। शुक्रवार को फायर स्टेशन प्रभारी मुन्नी सिंह के नेतृत्व में डिपो में आग पर नियंत्रण का मॉकड्रिल किया गया।
जिला ऑफ साइट आपात योजना रिहर्सल और जागरूकता कार्यक्रम के तहत चंदौली स्थित इंडियल आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, मुगलसराय डिपो में शुक्रवार को आयोजित ऑन साइट व ऑफ साइट मॉकड्रिल में फायर स्टेशन मुगलसराय की प्रभारी मुन्नी सिंह लीडिंग फायरमैन मनोज कुमार सिंह ,चालक धनंजय सिंह, फायरमैन चालक पीयूष राय, फायरमैन रामनाथ सिंह, उमेश शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह और फायर टेंडर सहित शामिल हुए। साथ ही आईओसीएल ,बीपीसीएल, नागरिक सुरक्षा संगठन के सहायक उप नियंत्रक योगेश श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव गुप्ता भी स्वयं सेवियों के साथ शामिल हुए। प्रतिष्ठान में तेल की आग को फिक्स्ड इंस्टॉलेशन सिस्टम व फायर टेंडर का संचालन कर नियंत्रित किया गया। घटना में घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। प्रदर्शन के दौरान पाई गई कमियों में सुधार करने के लिए पर्यवेक्षक ने निर्देशित किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा सहित सिविल डिफेंस के अधिकारी व कर्मचारी और बम डिस्पोजल टीम के कर्मचारी मौजूद रहे।