फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chant Srihari as soon as you wake up in the morning: Jeera Swami

सुबह उठते ही करें श्रीहरि का उच्चारण: जीयर स्वामी

Thu, 19 Aug 2021 05:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Chant Srihari as soon as you wake up in the morning: Jeera Swami
धानापुर। क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव में चल रहे चतुर्मास यज्ञ में बृहस्पतिवार को जीयर स्वामी ने कहा कि दुनिया में कुछ ऐसे साधन हैं जिनसे मानव जीवन सकुशल व मर्यादित ढंग से जिया जा सकता है। साथ ही अपना आत्मा का कल्याण व मंगल भी किया जा सकता है। कहा कि शरीर को पवित्र करने के लिए सबसे पहले सुबह उठते ही श्री हरि का तीन बार उच्चारण करना चाहिए। इसके बाद अपनी हथेलियों का दर्शन कर भगवान के 14 भक्तों का नाम लेना चाहिए। ये भक्त प्रह्रलाद, नारद, परासर, पुंडरिक, व्यास, अंबरीष, शुकदेव, शौनक, भीष्माचार्य, दालभ्याम, रुकमांगद, अर्जुन, वशिष्ठ व विभीषण हैं। इनके नाम लेने से पुण्य की प्राप्ति होती है। सुख-शांति व आनंद मिलता है। कहा कि भगवान के पहले भक्त प्रह्रलाद हैं जो दैत्य वंश के पुत्र है लेकिन उनका व्यक्तित्व व उनकी नैतिकता बहुत बड़ी हैं। व्यक्ति का व्यक्तित्व अगर ठीक है तो राक्षस होने के बाद भी वह देवतुल्य माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed