फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandrapravah Sikanderpur Darshan Patrika Released

चंद्रप्रवाह सिकंदरपुर दर्शन पत्रिका का भव्य विमोचन

Tue, 16 Feb 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Chandrapravah Sikanderpur Darshan Patrika Released
चकिया। क्षेत्र के सिकंदरपुर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित व्यापारिक सम्मान समारोह में रविवार की शाम चंद्रप्रवाह सिकंदरपुर दर्शन पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पीडीडीयू नगर की विधायक और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष साधना सिंह के प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौर में लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों का सहयोग अनुकरणीय है। विशिष्ट अतिथि केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक केसरवानी ने कहा कि व्यापारी सम्मान समारोह जैसी आयोजन से व्यापारियों की हौसला बढ़ती है। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार फूलचंद्र यादव ने कहा कि सिकंदरपुर के व्यापारियों द्वारा कानून व्यवस्था में विशेष सहयोग रहता है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल, कोतवाल रहमतुल्लाह खान, वरिष्ठ उप निरीक्षण राजकुमार शुक्ला, समाज सेवी डॉ. गीता शुक्ला, अनुराधा रस्तोगी, सुरेंद्र रस्तोगी, डॉ. प्रदीप कुमार मौर्य ने व्यापारिक सम्मान समारोह के दौरान सिकंदरपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रकाशित चंद्रप्रवाह सिकन्दरपुर दर्शन पत्रिका का विमोचन किया। इसके पूर्व पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि की गई। इस अवसर पर बालक दासजी महाराज, गुरुचरण दास, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शीतला प्रसाद केसरी, सत्य प्रकाश गुप्ता, संतोष जायसवाल, अनिल रस्तोगी, नीरज केसरी, आदित्य गुप्ता, विनोद शंकर चौहन, प्रियम गुप्ता रहे। अध्यक्षता बचाउ लाल श्रीवास्तव ने और संचालन राजेश कुमार विश्वकर्मा व विमलेश विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed