फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli's transport department tops Varanasi division in revenue collection.

Chandauli News: चंदौली का परिवहन विभाग राजस्व वसूली में वाराणसी मंडल में अव्वल

Tue, 07 Jan 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chandauli's transport department tops Varanasi division in revenue collection.
पीडीडीयू नगर। राजस्व वसूली में चंदौली के परिवहन विभाग ने मंडल में इस बार बाजी मारी है। चंदौली ने 92.41 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर पहला स्थान हासिल किया है। वाराणसी 90.16 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं जौनपुर 87.29 प्रतिशत के साथ तीसरे और गाजीपुर 86.40 प्रतिशत लक्ष्य के साथ चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से सभी जिलों को राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया जाता है। दिसंबर में पांच करोड़ 48 हजार 970 रुपये का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष चंदौली ने 92.41 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया है। वहीं, वाराणसी ने लक्ष्य 27 करोड़ 96 हजार 640 रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 90.16 प्रतिशत हासिल कर पाया है।
विज्ञापन

जौनपुर दस करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 87.29 प्रतिशत ही पूरा कर पाया है। इसके अलावा गाजीपुर सात करोड़ 52 लाख रुपये के सापेक्ष 86.40 प्रतिशत लक्ष्य ही प्राप्त कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में चंदौली ने लक्ष्य प्राप्ति ने 4.27 प्रतिशत की वृद्धि की है। वहीं दूसरी तरफ पिछले वर्ष के मुकाबले लक्ष्य प्राप्ति में वाराणसी में 3.17 प्रतिशत, जौनपुर में 0.50 प्रतिशत और गाजीपुर में 3.11 प्रतिशत की कमी आयी है। इसके चलते पूरा मंडल पिछले वर्ष के मुकाबले लक्ष्य प्राप्ति में 1.88 प्रतिशत नीेचे चला गया।

इस संबंध में एआरटीओ सर्वेश गौतम ने बताया कि अधिकारियों की ओर दिये गये लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। भविष्य में भी राजस्व बढ़ोतरी का पूरा प्रयास किया जाएगा। वाहनों का टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed