फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli won the title by defeating Roorkee

Chandauli News: रुड़की को हराकर चंदौली ने जीता खिताब

Sun, 18 Jun 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Chandauli won the title by defeating Roorkee
पीडीडीयू नगर। उत्तराखंड के रुड़की के रेडियंट स्टार क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इंटर स्टेट व्हाइट बॉल कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें चंदौली की पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने रुड़की को सात विकेट से हराकर चैंपियन का खिताब जीत लिया। चंदौली के आर्यन मैन आफ दी प्लेयर रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेडियंट स्टार रुड़की की टीम ने 25 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। इसमें आयुष ने नाबाद 66 रन बनाए। आकाश ने 11 और उदय ने 30 रन की पारी खेली। वहीं, पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली के सद्दाम ने दो विकेट झटके। एस हुसैन और अक्षत केसरवानी ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली के ओपनर बल्लेबाज आर्यन रघुवंशी और विक्रांत ने 12 ओवरों में 105 रन बना लिए। आर्यन ने 49 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रन और विक्रांत ने सात चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। अश्विन ने 12 और कप्तान पवन त्रिपाठी ने 10 रन बनाए। इस तरह 20वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर चंदौली ने मैच जीत लिया। रुड़की के आयुष ने एक और उजैर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार आयुष को मिला जबकि बेस्ट फील्डर अंकुर यादव और बेस्ट अनुशासित प्लेयर ऋषभ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed