{"_id":"5e2c9d908ebc3e4ad56acbd4","slug":"chandauli-voter-chandauli-news-vns5072457178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग और नए मतदाताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग और नए मतदाताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल व उप जिला निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल समेत अन्य अफसरों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिले के बुजुर्ग और नए मतदाताओं तथा बेहतर काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। वहीं जागरुकता के क्षेत्र में कार्य करने वाले राकेश यादव रौशन और डा. सरिता मौर्य को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज, सकलडीहा इंटर कालेज समेत जनपद के अन्य स्कूलों व परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाषण व निबंध प्रतियोगिता में लोकतंत्र के महत्व पर अपने विचार रखे। गीत और नाटक के जरिए भी लोकतंत्र की मजबूती के संदेश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सबसे बुजुर्ग आधा दर्जन मतदाताओं को अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। बेहतर काम करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की रीढ़ है। सभी मतदाताओं को देश की सरकार चुनने में अपना योगदान देना चाहिए। हर पांच वर्ष में जनता को अपनी सरकार चुनने का मौका मिलता है। इसे कभी गंवाना नहीं चाहिए। 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। अंत में पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने वाले नए मतदाताओं में पहचान पत्र का वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं व कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान एसडीएम हीरालाल, डीआइओएस डा. विनोद राय, बीएसओ भोलेंद्र प्रताप सिंह, बचत अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव, फूलचंद्र यादव, डीपी सिंह, भैयालाल, सत्यमूर्ति ओझा मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ
जिले में रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बरहनी स्थित मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निवार को मतदाता जन जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया। इस अवसर पर सुनील सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, ज्योति, पल्लवी, सोनम, अलका, आकांक्षा, नेहा, स्वाति, सोनम, चंपा, बेबी मौजूद रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया, प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम, प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय आदित्य नरायण राजकीय इण्टर कालेज के बच्चों के साथ स्थानीय प्रशासन के सहयोग से गाजे-बाजे के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद चकिया तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वही रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता करायी गयी। रैली को हरी झंडी दिखाकर एसडीएम सीपू गिरी व अतिरिक्त उपजिलाधिकारी अजय कुमार मिश्र ने रवाना किया। वहीं बीएलओ के अच्छे कार्यो के लिए 12 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार प्रवीण सिह, बीईओ चंद्रशेखर आजाद, आरती माला रामअशीष, लोकेश द्विवेदी, नंदलाल मौजूद रहे। चहनिया संवाददाता के अनुसार मथेला में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गांवों में भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर सभा में तब्दील हुई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौर्या, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, फ़ैयाज़ अहमद, अमरनाथ दुबे, राजेंद्र चौरसिया, भगौती मिश्रा, चंद्रशेखर यादव, अर्चना यादव, अलका, सीमा, नीतू गुप्ता,परवीन बनो, सुजीत सिंह, सुमन पांडेय, आलोक यादव रहे। वहीं मारुफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीन इकाई का उद्घाटन किया गया तत्पश्चात स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं द्वारा मतदाता जागरुकता दिवस पर रैली निकाली गई। इस दौरान निदेशक डॉ शिव प्रकाश सिंह, राजेश शर्मा, डॉ. अनिल कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, ऊधम सिंह, सुभाष प्रसाद, रामकरन यादव, महेश, दीलिप कुमार, सद्दाम अंसारी, लालव्रत, दिव्या मिश्रा, बिंदु श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार, मनोज मौर्य, मनीष बक्शी, अरुण यादव, रविकांत, रामाश्रय चौरसिया रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार राजकीय महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के छात्र -छात्राओं ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली, प्राचार्य रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
छात्राओं ने राजकीय महाविद्यालय से कस्बा नौगढ़ होते हुए ब्लॉक, थाना, तहसील का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य आलोक यादव, प्रोफेसर अनुराग सिंह मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार राष्ट्व्ीय मतदाता दिवस पर शनिवार को डायट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह और तहसीलदार डा वंदना मिश्रा के नेतृत्व में पूरे कस्बा में बच्चों में मतदाताधिकार के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर कोतवाल सतेंद्र यादव, बीआरसी समन्वयक जयनारायण यादव, हिमांशु पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्त, मुर्सरत जहां,चंद्रधर दीक्षित, संजय सिंह मौजूद रहे। वही सकलडीहा पीजी कॉलेज प्राचार्य डा प्रमोद सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। इस मौके पर डा. विजेंद्र सिंह, डा. दयानिधि सिंह यादव, डा. अरूण उपाध्याय, डा. उदय शंकर झा मौजूद रहे।