फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli tops in security and IGRS ranking

Chandauli News: सुरक्षा और आईजीआरएस रैंकिंग में चंदौली अव्वल

Tue, 09 Apr 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Chandauli tops in security and IGRS ranking
चंदौली। सुरक्षा और आईजीआरएस की प्रदेश स्तर की रैंकिंग में चंदौली जिले ने शीर्ष स्थान पर जगह बनाई है। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं में शीर्ष 10 में जगह बनाई है। समस्याओं के समाधान के साथ ही समय-समय पर बेहतर फीडबैक के कारण जिले को यह रैंकिंग मिली है। फरवरी की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में जिले को पहली बार पहला स्थान मिला है। फरवरी में आईं कुल 148 शिकायतों में 113 का निस्तारण किया गया। वहीं, बीते छह माह में आईं 2133 शिकायतों में 25 फर्जी पाई गईं। इसी तरह पुलिस के 16 थानों में से 15 थानों में शिकायतों के निस्तारण और अपराधियों पर नकेल कसने में बेहतर प्रदर्शन के दम पर जिले का पहला स्थान मिला है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. आरबी शरण ने बताया कि यूपी डैशबोर्ड, आयुष्मान, टीबी आदि सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन की वजह से शीर्ष में 10 में स्थान बनाया है। जिले में 108 नंबर की 23 और 102 नंबर की 23 एंबुलेंस हैं, जो मरीजों की सेवा में 24 घंटे लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed