{"_id":"62d197b27cf1673ff31ef5c9","slug":"chandauli-status-of-photo-of-answer-sheet-in-the-examination-former-ips-amitabh-thakur-demanded-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: व्हाट्सएप पर परीक्षा उत्तर पुस्तिका की फोटो का लगाया स्टेटस, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: व्हाट्सएप पर परीक्षा उत्तर पुस्तिका की फोटो का लगाया स्टेटस, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने की जांच की मांग
Fri, 15 Jul 2022 10:07 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, पीडीडीयू नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, पीडीडीयू नगर।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:07 PM IST
सार
पुलिस कमिश्नर वाराणसी, एसपी चंदौली सहित अन्य सीनियर अफसरों को जनसुवाई सहित अन्य माध्यमों से प्रेषित शिकायत में अमिताभ और नूतन ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को एक युवक द्वारा अपने व्हाट्सएप पर लगाया गया स्टेटस प्राप्त हुआ। इस स्टेटस में वह युवक परीक्षा केंद्र में बैठा दिख रहा है। साथ ही लिखी हुई एक उत्तर पुस्तिका भी दिख रही है।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और समाजसेवी. डॉ. नूतन ठाकुर ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध चंदौली के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनोज यादव द्वारा परीक्षा के दौरान लिए गए अपने फोटो और उत्तर पुस्तिका का फोटो सार्वजनिक किए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर वाराणसी, एसपी चंदौली सहित अन्य सीनियर अफसरों को जनसुवाई सहित अन्य माध्यमों से प्रेषित शिकायत में अमिताभ और नूतन ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को एक युवक द्वारा अपने व्हाट्सएप पर लगाया गया स्टेटस प्राप्त हुआ। इस स्टेटस में वह युवक परीक्षा केंद्र में बैठा दिख रहा है। साथ ही लिखी हुई एक उत्तर पुस्तिका भी दिख रही है तथा उस के साथ ऊपर महात्मा गांधी काशी विश्वविद्यालय के नाम सहित उत्तर पुस्तिका का पहला पृष्ठ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र मनोज यादव पुत्र सुरेंद्र यादव बताया गया है, जिसका परीक्षा केंद्र संख्या 246, चंदौली था।
विज्ञापन
अमिताभ और नूतन ने विश्वविद्यालय की परीक्षा में मोबाइल लेकर जाने तथा वहां परीक्षा के दौरान फोटो खींच कर उसे सार्वजनिक किए जाने को गंभीर मामला बताया और कहा कि इससे काशी विश्वविद्यालय की परीक्षा में भारी गड़बड़ी की आशंका बहुत अधिक बलवती दिखती है। अतः उन्होंने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच कर कठोर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन