फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli's soldier became a peace soldier, enthusiasm in the village

भारतीय शांति सैनिक बनकर लेबनान गए चंदौली के जवान देवीदयाल

Sat, 23 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chandauli's soldier became a peace soldier, enthusiasm in the village
पीडीडीयू नगर। चंदौली के जवान देवीदयाल यादव को केंद्र सरकार ने यूएन शांति मिशन के लिए चुना है। वह भारतीय सेना के पांच सौ जवानों के साथ बृहस्पतिवार को लेबनान रवाना हो गए। उनके चयन से परिवार व गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

नियामताबाद विकासखंड के छोटूसराय गांव निवासी और पूर्व सैनिक राम अयोध्या यादव के पुत्र देवीदयाल यादव 2012 में सेना में भर्ती हुए। लगन, मेहनत और अनुशासन की वजह से उन्हें शांति मिशन के लिए चयनित कर लिया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ के अभियानों के तहत शांति व्यवस्था कायम करने के लिए शांति सैनिक दूसरे देश भेजे जाते हैं। शांति सेना के सैनिकों को आम जनता के साथ बहुत ही नरमी से पेश आना होता है, जिससे सैकड़ों जवानों में उस सैनिक का चुनाव होता है, जो हर विपरीत परिस्थितियों में अपने को शांत रखने में सफल रहता है।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में देवीदयाल ने कहा कि सरकार ने मुझे इस मिशन के लिए योग्य समझा इसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। यह सेवा का अलग रूप है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लेबनान में शांति है, लेकिन 500 जवानों को शांति मिशन के लिए पहली बार में भेजा गया है। आगे 400 जवान और जा सकते हैं। पूरे एक वर्ष तक वहां रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। यूएन शांति मिशन के लिए चयनित जवान देवीदयाल का परिवार तीन पीढ़ियों से देश की सेवा में समर्पित है। उनके दादा रामराज यादव सेना में वर्षों की सेवा के बाद वर्ष 1990 में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके बाद बेटे रामउग्रह यादव और राम अयोध्या यादव भी सेना में रहे। रामराज यादव ने बताया कि हमें गर्व है कि हमारा पूरा परिवार देश सेवा के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed