{"_id":"6437a5ec49084675f00c7195","slug":"chandauli-rail-worker-dies-after-being-hit-by-train-absconding-on-charges-of-misdeed-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, दुष्कर्म के आरोप में चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, दुष्कर्म के आरोप में चल रहा था फरार
Thu, 13 Apr 2023 09:35 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 13 Apr 2023 09:35 PM IST
सार
चंदौली के ककरही गांव निवासी पवन कुमार (40) पीडीडीयू रेलवे के परिचालन विभाग में मुख्य गाड़ी लिपिक के पद पर कार्यरत था। गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हो गई। उसके खिलाफ बबुरी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। पुलिस उसकी तलाश कर थी।
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के ककरही गांव निवासी पवन कुमार (40) पीडीडीयू रेलवे के परिचालन विभाग में मुख्य गाड़ी लिपिक के पद पर कार्यरत था।
वह शास्त्री काॅलोनी स्थित रेल आवास में रहता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसका 13 साल का एक बेटा है। उसके बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार की पुत्री से संबंध हो गए थे। कुछ समय बाद युवती की शादी एक युवक से हो गई।
विज्ञापन
युवती का अश्लील फोटो किया था वायरल
इसके बावजूद रेलकर्मी अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था। युवती ने मना किया तो उसने अश्लील फोटो वायरल कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने एक सप्ताह पहले जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद युवती के परिजनों ने बबुरी थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो वह बीमारी को बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। इसके बाद वह अस्पताल से फरार हो गया। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को पीडीडीयू जंक्शन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से आरोपी रेलकर्मी की मौत हो गई। जीआरपी कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।