फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli newsa

कूड़ा निस्तारण की समस्या जस की तस, नहीं मिल रही जमीन

Sun, 13 Oct 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
chandauli newsa
पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए जमीन नहीं मिलने से समस्या बढ़ती जा रही है। इसके चलते नगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। बारिश के बाद बदबू से लोग परेशान है। कुछ दिनों पहले तहसील प्रशासन की ओर से नगर पालिका को मन्नापुर ग्राम सभा से सटे गोविंदपुर में जमीन उपलब्ध कराई गई थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध और मानकों के विपरीत होने के चलते वहां कूड़ा गिराए जाने से रोक दिया गया। इससे कूड़ा डंपिंग की समस्या का संकट गहराने लगा है। इधर नगर पालिका प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा है मगर अब तक जमीन नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र के 25 वार्डो से हर रोज तकरीबन 35 टन कूड़ा निकलता है। पालिका द्वारा कूड़े को ले जाकर आलमपुर गांव के समीप सड़क के किनारे डंप कर दिया जाता था। इसके बाद जब वहां लोगों ने विरोध शुरू किया तो पालिका पीडीडीयू नगर- चकिया मार्ग पर कूड़ा गिराने लगी। वहां भी कूड़े के ढेर से उठने वाली बदबू के चलते लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद वहां भी कूड़े को गिराया जाना बंद हो गया। पालिका के अधिकारियों के सामने कूड़ा डंप किए जाने की समस्या है। पालिका की ओर से कुछ दिनों के लिए कूड़े को चतुर्भुपुर स्थित एक खाली जमीन में डंप किया जाने लगा। लेकिन वहां भी विरोध के चलते मामला ठप पड़ गया। अब स्थिति यह हो गई है कूड़े के निस्तारण के लिए पालिका को जगह नहीं मिल रही है। इसके चलते पालिका कई बार कूड़ा भी नहीं उठा रही है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

कोट
कूड़ा निस्तारण के लिए नए स्थान पर जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही कूड़ा डंप किए जाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। संतोष खरवार, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कूड़े डंपिंग और उसके निस्तारण की व्यवस्था न होने से नगर पालिका नगरीय क्षेत्र के बाहर चारो ओर कूड़ा गिरा चुका है। अब उसे कूड़ा गिराने के लिए जगह ही नहीं बची है जहां वह कूड़ा गिराए। कूड़ा गिराने पर अब लोग विरोध करने लग रहे है। नगर से चकिया, चंदौली, वाराणसी मार्ग पर भी कूड़ा गिराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed