फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli News Three arrested with one quintal 13 kg silver GRP got success in chandauli

Chandauli News : एक क्विंटल, 13 किलो चांदी के साथ तीन गिरफ्तार, तीन लाख नकदी भी बरामद; GRP को मिली सफलता

Sun, 01 Dec 2024 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 05:25 PM IST
सार

Chandauli News : रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रतिदिन की तरह चेकिंग कर रही थी। इसी दाैरान पुलिस को स्टेशन एक और दो पर खड़े कुछ युवकों पर शक हुआ। पूछताछ के दाैरान तीनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके पास से भारी मात्रा में चांदी बरामद हुआ।

विज्ञापन
Chandauli News Three arrested with one quintal 13 kg silver GRP got success in chandauli
जीआरपी की हिरासत में तीनों युवक और बरामद चांदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से तीन युवकों को 3.75 लाख रुपये और एक क्विंटल, 3 किलो चांदी की सिल्ली और ईंटों के साथ पकड़ा है। तीनों के पास चांदी और नकदी के कोई कागजात नहीं थे। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग की टीम तस्कर और बरामद नकदी व चांदी अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बरामद चांदी की कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन




जीआरपी पीडीडीयू में सीओ रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह ने कहा कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार की दोपहर में जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान दोपहर में प्लेटफार्म संख्या एक और दो के हावड़ा छोर पर तीन युवक संदिग्ध हाल में बैठे दिखे। 
विज्ञापन


इनके पास के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें चांदी की सिल्लियां, ईंट और नकदी मिले। इसके बारे में पूछने पर तीनों कोई कागजात नहीं दिखा सके। कोतवाली लाकर चांदी की ईंट और सिल्लियों को तौल किया गया तो वे एक क्विंटल 3 किलो 119 ग्राम हुआ। वहीं 3.75 लाख रुपये नकद मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने अपना नाम क्रमश: राकेश कुमार यादव निवासी 5/8 देवी मंदिर लेन लिलुआ, पश्चिम बंगाल, सुदीप्तो मंडल निवासी मुखली थाना मौगरा हाट जिला साउथ 24 परगना पश्चिम बंगाल और अभिजीत मंडल निवासी हेरिया, थाना मौगरा हाट, साउथ 24 परगना पश्चिम बंगाल बताया। सीओ ने कहा कि बरामद चांदी की कीमत एक करोड़ रुपये है। बरामदगी के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दी गई। तीनों आरोपी और बरामद चांदी व नकदी आयकर विभाग वाराणसी के हवाले किया गया है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed