फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli News: Employees of committees reached the verge of starvation due to not getting commission.

Chandauli News:कमीशन न मिलने से भुखमरी की कगार पर पहुंचे समितियों के कर्मचारी

Wed, 24 Apr 2024 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Chandauli News: Employees of committees reached the verge of starvation due to not getting commission.
क्षेत्र के संघति स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति सहित जनपद की तीन समितियों को 2022-23 में हुई धान खरीद का अभी तक कमीशन नहीं मिल पाया है। इससे समितियों के कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत यूपी एसएस एजेंसी के प्रबंधक से की है।
विज्ञापन

शासन के अधीन किसानों से खाद, बीज, धान और गेहूं खरीद करने वाली समिति के कर्मचारी सिर्फ कमीशन पर आधारित रहते हैं। एजेंसियों द्वारा कमीशन देने में हीलाहवाली करने से उनकी माली हालात खराब हो गई है। यह हालत बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति संघति, पचोखर व विसापुर की बनी हुई है। यहां वर्ष 2022-23 में हुई धान खरीद का अभी तक कर्मचारियों को न तो कमीशन मिला है और न ही पल्लेदारी मिली है। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने कई बार यूपी एसएस एजेंसी के प्रबंधक से मौखिक व लिखित रूप से की है लेकिन अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में सहायक निबंधक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि शीघ्र ही इनका भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed