फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

बारिश के बाद खेतों में अंकुरित होने लगा धान, किसान हलाकान

Mon, 16 Dec 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर/चकिया। पिछले दिनों हुई बरसात ने किसानों को काफी क्षति पहुंचाई है। खेतों में पड़ी धान की लेहनी तथा खलिहानों में रखा धान नमी के चलते अंकुरित होने लगा है। बादलों के अभी नहीं छटने के चलते बारिश की संभावना बनी हुई है। यह सब कुछ देखकर किसानों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। परेशान किसानों ने भीगे हुए धान को भी क्रय केंद्रों पर खरीदने की मांग की है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात हुई के बाद खेत में कटी फसल और खलिहान में मड़ाई के बाद धान खराब हो रहा है। वहीं बारिश के चलते धान खेतों और खलिहानों से उठ नहीं पाने के कारण गेहूं की बोवाई खेतों को गीला होने के कारण पिछड़ गई है। मौसम की पड़ रही मार ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। क्षेत्र के किसान पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह, घनश्याम सिंह, विरेन्द्र पाल, देशराज सिंह पटेल, रामकृत पटेल, भगवान सिंह, माताशरण पांडेय, सत्येन्द्र राय ने कहा कि खेतों में पड़ी लेहनी तथा खलिहानों में रखा धान अंकुरित होने लगा है तथा खलिहानों में पानी भर जाने से किसानों की समस्या और बढ़ गई है। जिससे किसान अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगा है। किसानों ने भीगे धान की भी खरीद की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के सदस्यों ने रविवार को बारिश के कारण क्षेत्र के खेतों में बर्बाद हुई फसलों का मुआयना किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने वंशीपुर, दिघवट, शिवनाथपुर, रामपुर आदि गांवों का दौरा किया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार से किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि सरकार पराली जलाने वाले किसानों पर मुकदमा दर्ज कर उनके साथ घोर अन्याय कर रही है। प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। सरकार व प्रकृति की मार से तबाह किसान कराह उठे हैं। उन्होंने सरकार से किसानों की बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की मांग की। दौरा करने वाले कार्यकर्ताओं में भुवन यादव, कल्लू बियार, गेना मौर्या, कैलाश, मिथिलेश, पन्नालाल यादव, डा. विरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, विजय धूरिया, भानू आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
कंदवा। किसान युवा विकास मंच के सदस्यों ने रविवार को एक इंश्योरेंस कंपनी के समूह प्रबंधक के नाम से संबोधित पत्रक सौंपा। उन्होंने बेमौसम हुई बारिश में बर्बाद हुई धान की फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस पर दोनों सर्वेयरों ने किसानों की बात शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष जनपद में करीब सवा लाख हेक्टेयर धान की खेती हुई है। इसमें बहुतेरे किसानों ने प्रधानमंत्री फसल सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा भी कराया है। वर्तमान में यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस बीमा कंपनी की ओर से केवल हाथ से काटी गई फसल का सर्वे किया जा रहा है। जबकि जनपद के 80 प्रतिशत किसान हार्वेस्टर से कटाई कराते हैं। वहीं किसानों की लगभग 70 प्रतिशत खड़ी फसल बारिश के पानी में डूब गई है। जिसका सर्वे कर किसानों को प्रधानमंत्री फसल सुरक्षा बीमा का लाभ दिया जाना किसानों के हित में अत्यंत आवश्यक है। पत्रक सौंपने वालों में रतन सिंह, इंदल बाबा, अरुण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रवीन सिंह, बाचा चंदेल, अशोक सिंह, मनीष सिंह, चंदन आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed