फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

डीआरएम ऑफिस परिसर में अधिकारियों ने सीखा आग से बचाव का तरीका

Thu, 14 Nov 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। अग्नि शमन विभाग और रेलवे की ओर से बुधवार को मंडल रेल प्रंबंधक कार्यालय परिसर में आग से बचाव पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और रेल कर्मियों को अग्नि शमन विभाग के कर्मियों ने आग के प्रकार, भयावहता, बचाव और सुरक्षा के बारे में बताया।
विज्ञापन

दिन में साढ़े 11 बजे अग्निशमन विभाग की ओर से गए एनके सिंह ने टीम के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को आग लगने के कारण, बचाव के बारे में जानकारी दी। बताया कि आग जीवनदायिनी है लेकिन यदि सावधानी नहीं बरती गई तो यह अत्यधिक भयावह हो सकती है। एनके सिंह ने बताया कि आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए बल्कि सूझ बूझ से आग पर काबू पाया जा सकता है। कहा कि सभी रेल कर्मियों को स्वयं को फायर सेफ्टी कर्मी मानकर काम करना चाहिए। उन्होंने सिलेंडर में आग लगाकर उसे बुझाकर दिखाया। यही नहीं रेलकर्मियों से भी अपने नेतृत्व में आग बुझाकर दिखाया।
विज्ञापन

02. मंडल महिला कल्याण संगठन ने बच्चों को बांटे स्वेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल महिला कल्याण संगठन की ओर से नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित किड्स कार्नर स्कूल के बच्चों को संगठन की अध्यक्ष कली सक्सेना के नेतृत्व में स्वेटर वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कल्याण संगठन रेल कर्मियों और उनके परिवार की भलाई के लिए अनेक काम करती है। संगठन के देख देख में ही किड्स कार्नर स्कूल का संचालन किया जाता है। ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में महिला कल्याण संगठन ने स्वेटर वितरित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत बुधवार को स्कूल में पहुंच कर महिला कल्याण संगठन की टीम ने सभी छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित की। इस मौके पर महिला कल्याण संगठन की निरुपमा वर्मा, मीनाक्षी मिश्रा, मंजू मिश्रा, मीरा सिंह आदि रहे।
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू स्टेशन पोस्ट के नवागत निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को दोपहर में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्मों पर वेंडरों को वर्दी में रहने की हिदायत दी। वहीं बेतरतीब ढंग से रखे सामान को ठीक ढंग से रखने का आह्वान किया। वहीं सर्कुलेटिंग एरिया में भी निरीक्षण किया।

रेलवे सुरक्षा बल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पोस्ट के निरीक्षक बीएन मिश्र के तबादले के बाद लगभग एक माह से यह पद रिक्त चल रहा था। मंगलवार को नए प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने पद भार ग्रहण किया। बुुधवार को दोपहर बाद निरीक्षक संजीव कुमार ने टीम के साथ सभी प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। वहीं ट्रेनों में यात्रियों को जागरूक किया। यात्रियों से संदिग्ध वस्तुओं को हाथ न लगाने और इसी सूचना आरपीएफ को देने का आह्वान किया। इसी तरह प्लेटफार्म पर इधर उधर बैठे यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से बैठने, स्टाल संचालकों को नियमित रूप से काम करने की हिदायत दी। सर्कुलेटिंग एरिया में भी बेतरतीब ढंग से वाहन न खड़ा करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान एसआई रामविलास, कन्हैया लाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed