फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

सरकार की आमद मरहबा, मदनी की आमद मरहबा, मरहबा

Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। दीन-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश ईद मिलादुन्नबी रविवार को जिले भर में जोश- ओ-खरोश के साथ मनाया गया। जगह-जगह आन बान और शान के साथ जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में सरकार की आमद मरहबा, मदनी की आमद मरहबा, मरहबा मुस्तफा के नारे गूंजे। अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निकले जुुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा के इंतजाम रहे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह तंजीम रजा-ए-मुस्तफा, गौसिया मस्जिद मुस्लिम महाल, कसाब महाल मस्जिद की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस मुस्लिम महाल, हनुमानपुर, शाहकुटी, नई सट्टी, जीटी रोड, धर्मशाला, कसाब महाल, काली महाल होते हुए मुस्लिम महाल स्थित तंजीम रजा-ए-मुस्तफा, गौसिया मस्जिद मुस्लिम महाल में पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में बच्चे, नौजवान आदि हाथों में इस्लामिक झंडा व बैनर लेकर चले। इस दौरान बच्चों लिए जगह-जगह पर टाफी, बिस्किट, हलवा, नमकीन, चना, मिठाई, मीठा चावल, खीर आदि बांटे गए। इसी तरह सिकटिया मस्जिद से निकला जुलूस गोबरिया, प्लांट डिपो, धरना होते हुए मस्जिद परपहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान हाजी तैयब, मौलाना कादिर, मोहम्मद इश्तियाक, हाफिज मुबारक, अब्दुल कलाम, मुख्तार अंसारी, करामत, तौसिफ, कुंदन सिंह, रमजान, जुबेर आदि रह। इसी तरह नई बस्ती, अलीनगर, इस्लामपुर से भी जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में हाफिज मुख्तार,हाजी फकीउद्दीन,हाफिज जियाउद्दीन, हाफिज अलीमुद्दीन, आयानुद्दीन, मोहम्मद क्यामुद्दीन, हाफिज अनवर, हाफिज कारी तैय्यब हुसैन, फहीमुद्दीन, कौशर अजीजी, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद सज्जाद, अजीजुर्ररहमान, अब्दुल खालिक, नेहाल अख्तर बाबू, आबिद, नयाब अहमद रिंकू, ईसा खॉ, रिजवान अहमद, इनाम अहमद, गोलू, आकिब खान, फैयाज अंसारी, शादाब अशरफ राईन, मोहम्मद शाहिद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, मुगलसराय निरीक्षक शिवानंद मिश्र, रेलवे चौकी इंचार्ज राजनरायन पांडेय, कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र सिंह रहे।
विज्ञापन

पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जलीलपुर, बहादुरपुर, मढ़िया, चौरहट, सूजाबाद आदि गांवों से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस पड़ाव चौराहा होते हुए बहादुरपुर स्थित पोलाव शहीद बाबा की मजार तक पहुंचा और यहां से सेमरा गांव स्थित मजार पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान पूर्व प्रधान श्रीप्रकाश यादव, वीरेन्द्र यादव, सुरक्षा के मद्देनजर तहसीलदार लालता प्रसाद, लेखपाल सलमान खान, कानूनगो मनीष सिंह, चौकी इंचार्ज संजय सिंह रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गोपालपुर, ताहिरपुर, रसूलागंज, हमीरपुर, कोनियां, देवराहा बाबा से जुलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम रहे। नौगढ़, चहनियां, धानापुर, शहाबगंज, इलिया से भी जुलूस निकाला गया
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा/दुलहीपुर। नगर व आसपास इलाकों में रविवार की सुबह नबी ए पाक मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो ताला आलेही वसल्लम के यौमे विलादत के मौके पर जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। इसमें इस्लामिक झंडे के साथ तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस हजरत सैयद हामिद रजा के आस्ताने से चलकर नगर के मुख्य बाजार व लोहरन गली होते हुए स्कूल के पास पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान मौलाना फेदाऊल मुस्तफा ने जुलुश में शामिल लोगों को नबी के जन्मदिन की बधाई दी और उनके बताए हुए नेक रास्तो पर चलने का आह्वान किया। जुलूस में अर्से आजम, पूर्व चेयरमैन इंतियाज खान पप्पू, आसिफ अली, एजाज शेरू, लियाकत हाशमी, कुर्बान राईन, लड्डू, आले बाबा, बुल्ला राईन, इमरान सिद्दीकी रहे। जुलूस के दौरान एसपी हेमंत कुटियाल ने पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम हीरालाल, थाना प्रभारी एसपी सिंह रहे। इसी तरह दुलहीपुर के साहूपुरी रोड से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बाद में इसी जुलूस में सतपोखरी और महाबलपुर पोखरा का जुलुस मिल गया। जुलूस में इस्लामिक झंडे के साथ तिरंगा लेकर युवक आगे-आगे चल रहे थे। इसमें शाहिद खान, हजरत मौलाना दिलशाद, हाफिज गुलाम मुहियुद्दीन, आरिफ, आशिफ, आफ़ताब, जुल्फेकार कुरैसी, शाकिर अंसारी, रसूल अहमद, असलम, अज्जु कुरैसी रहे।

चकिया/शिकारगंज। नगर स्थित मदरसा गरीब नवाज दारूल उलूम से रविवार की सुबह ईद मिलादुन्नवी के अवसर पर जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस के दौरान गांधी पार्क तिराहे पर मौलाना ऐनुल हक साहब ने तकरीर पढ कर लोगो को संदेश दिया। जुलूस में मदरसा लतीफिया अजमतुल ओलुम लतीफशाह एवं मदरसा गरीब नवाज दारूल उलूम चकिया के बच्चे भी सम्मिलित रहे। जुलूस में नगर के साथ दिरेहूं तथा तिलौरी गांव के भी लोगो ने हिस्सा लिया। शिकारगंज क्षेत्र के सिकंदरपुर के विजयपुरवा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह ईद मिलादुन्नवी पर जुलूसे मुहम्मदी जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस में विधायक प्रतिनिधी अश्वनी दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक बागी, सांसद प्रतिनिधी कैलाशनाथ दुबे, सदर मुश्ताक अहमद खान, हाजी जैनुल आब्दीन, हाजी इकरामुल हक, सभासद शहनवाज खान आजम खान, हाजी मुहम्मदीन मिर्जा महबूब रोजिद अंसारी अब्दुलरईस खान उर्फ गोलू, अशरफ खान, विहारी आजाद, अनवर, इस्तियाक अहमद, मुख्तार अहमद, परवेज हाशमी रहे। क्षेत्र के विजयपुरवा गांव से निकले जुुलूस में सलाम, समउल्ला खान, मुमताज सिद्दीकी, हिसामुद्दीन रहे। सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिह, कोतवाल संतोष कुमार राय, एसएसआई राणाप्रताप यादव, चैकी प्रभारी शिवबाबू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed