फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाये दांव

Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चहनियां। विकासखंड क्षेत्र के जूड़ा हरधन गांव स्थित एक विद्यालय में शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता शुरुआत बाबा कीनाराम मंदिर के संयोजक अजीत सिंह ने फीता काटने के बाद पहलवानों का हाथ मिलवाकर की।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अजीत सिंह ने कहा कि कुश्ती प्राचीन खेल है, आज के आधुनिकता के दौर में कुश्ती से युवा पीछे हट रहे हैं। आवश्यक है कि कुश्ती को प्रोत्साहित किया जाए। कहा कि अभिभावकों को भी चाहिए कि बच्चों को इस खेल के लिए भी प्रोत्साहित करें। इसके पूर्व कार्यक्रम आयोजक ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पहलवान मुलायम यादव ने गाजीपुर सरैया के विश्वनाथ पहलवान को पटखनी दी। वहीं सात हजार की ईनामी कुश्ती में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अंगद पहलवान ने वाराणसी बलदेवनगर के पहलवान मुलायम को धूल चटाकर जीत दर्ज की। इस अवसर पर समीर सिंह, मेजर अशोक सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, कुलदीप वर्मा, मुन्नी राम कोच, सन्तोष मिश्र, राजकुमार यादव, अरविंद यादव, राजधनी पांडेय, मुला़यम यादव, रामप्रताप सिंह, बीके यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed