{"_id":"5da0d2978ebc3e93c02b1400","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns488513778","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी समस्याओं का एक निदान, यूपी कॉप एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी समस्याओं का एक निदान, यूपी कॉप एप
विज्ञापन
चंदौली। मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही अन्य कार्यो को कराने के लिए अब थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पुलिस विभाग की ओर से अब यूपी कॉप मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन ई-एफआईआर, चरित्र प्रमाण-पत्र, चोरी, बरामद वाहन, कर्मचारी, किरायेदार सत्यापन, कार्यक्रम, प्रदर्शन निवेदन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गुमशुदगी दर्ज करने तथा इनामी अपराधियों के बारें में आसानी से मिलगी। एसपी हेमंत कुटियाल ने इसके लिए अलग से हेल्पलाइन की भी शुरुआत की है। जिसपर यूपी कॉप मोबाइल एप के बारें में लोगों को बताया जाएगा।
पीड़ित व्यक्ति को थानों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए थानाध्यक्ष से लेकर उसके अधीनस्थों के चक्कर लगाना आम बात है। तमाम कवायदों के बाद भी पीड़ित व्यक्ति को कई दिनों तक एफआईआर की कापी उपलब्ध कराने में महकमे के अधिकारी थानों के चक्कर कटवाते थे। वहीं चरित्र से लेकर अन्य कार्यो के लिए पुलिस लाइन में बने कार्यालय में आवेदन करना पड़ता था। इसके लिए जनपद के दूसरे जगहों से आने वाले लोगों को समय के साथ ही आर्थिक खर्च बढ़ जाता है। लेकिन यूपी पुलिस की ओर से अब इन समस्याओं के निदान करने के लिए नई व्यवस्था शुरु की गई है। पुलिस विभाग की ओर से लांच किए गए यूपी कॉप मोबाइल एप से काई भी व्यक्ति ऑनलाइन एफआईआर से साथ ही अन्य जरुरी चीजों के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें चरित्र प्रमाण-पत्र, चोरी, बरामद वाहन, कर्मचारी, किरायेदार सत्यापन, कार्यक्रम, प्रदर्शन निवेदन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गुमशुदगी दर्ज करने तथा इनामी अपराधियों के बारें में आसानी से मिलेगी। वहीं एसपी हेमंत कुटियाल ने यूपी कॉप मोबाइल एप सुविधा के लिए अलग से हेल्पलाइन की भी शुरुआत की है। इसके लिए उन्होने प्रधान लिपिक कार्यालय के मोबाइल नंबर 9454403201 को जारी किया है। इस नंबर पर किसी दिन सुबह दस से शाम पांच बजे के बीच ऑन लाइन एफआईआर सहित अन्य आवेदनों की स्थिती के बारें में जानकारी ली जा सकती है।
यूपी कॉप मोबाइल एप वर्तमान में सभी के लिए जरुरी है। इसके माध्यम से पीड़ित व्यक्ति ऑनलाइन मुकदमा दर्ज करा सकता है। इसके अलावा चरित्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, किराएदार सत्यापन सहित कई अन्य सुविधाए एप के माध्यम से प्राप्त होगी। इसके प्रयोग से लोगों का बहुमुल्य समय और आर्थिक क्षति कम होगी। हेमंत कुटियाल, एसपी ।
विज्ञापन
रिपोर्ट रविकांत सिंह