{"_id":"5d87c6ce8ebc3e01506ee848","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4851579174","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
नौगढ़। सात माह से वेतन न मिलने से नाराज काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने रविवार को कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर के चबूतरे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने शीघ्र भुगतान नहीं किए जाने पर रामनगर स्थित प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है। कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी खरवार ने कहा कि वर्दी, बिल्ला और कैश बुक आइटम संख्या सूचीबद्ध करने के लिए आयोग ने 17 मई 2019 को प्रमुख वन संरक्षक विभागाध्यक्ष एवं सचिव को निर्देश दिया है। बावजूद इसके कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के कार्यों का विवरण मुहैया करा उनके विनियमितीकरण करने या समान कार्य-समान वेतन दिए जाने के निर्देश पर भी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रामाशंकर सिंह यादव, जय श्री, कमलेश, विश्वनाथ यादव, द्वारिका प्रसाद, राम रतन चौहान, सुनील कुमार, कांता, विनोद शामिल रहे। ब्यूरो
नौगढ़। बिना किसी सूचना के 26 जून से गायब चल रहे क्षेत्र के सेमर साधोपुर गांव में नियुक्त लेखपाल को उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने शनिवार को नोटिस जारी कर समय रहते नोटिस का स्पष्टीकरण न दिए जाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
क्षेत्र के सेमर साधोपुर गांव में नियुक्त लेखपाल जयशंकर प्रसाद श्रीवास्तव 26 जून 2019 से बिना किसी पूर्व सूचना के गायब हैं। इससे गांव के लंबित शिकायतों, थाना दिवस व संपूर्ण समाधान दिवस पर किसानों की लगातार बढ़ रही शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उप जिलाधिकारी ने जब राजस्व निरीक्षक को तलब किया तो उन्होंने बताया कि लेखपाल तीन माह से क्षेत्र से गायब है। इसकी जानकारी होने के बाद एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी की है। बताया कि 15 दिनों के अंदर लेखपाल की ओर से जवाब नहीं मिलने पर नियमों के अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो