{"_id":"5d72a65d8ebc3e93c52ee9f5","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns482355952","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पशुओं की तस्करी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार की भोर में चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के मालदह पुल के रास्ते बिहार जा रहे तीन पशु तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा। पिछले दिनों कुछ पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस को गिरोह के सदस्यों की जानकारी मिली थी। गिरफ्तारी के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया पर असफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा बरामद किया है।
इलिया थाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि बिहार प्रांत स्थित कैमूर जिले के डुमरी गांव निवासी शहंशाह खां उर्फ भोलू व मोहम्मद अरशद और जिले के झांसी गांव निवासी तौहिद जमाल काफी दिनों से पशु तस्करी में शामिल हैं। मवेशियों से भरे वाहनों को इलिया थाना क्षेत्र के रास्ते बिहार में प्रवेश दिलाने के लिए तस्करों का यह गिरोह मवेशियों से भरे वाहनों के आगे किसी अन्य वाहन पर सवार रहकर पुलिस की मूवमेंट देखता रहता था। इसके बाद लोकेशन के अनुसार पशुओं का वाहन मालदह पुल के रास्ते से बिहार में प्रवेश करा देता था। शुक्रवार की भोर में पुलिस को सूचना मिली कि एक जाइलो में सवार कुछ तस्कर मालदह पुल के रास्ते बिहार जाने वाले हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुल के रास्ते पर घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में पुलिस को तस्करों की जाइलो दिखी। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वाहन में सवार तस्करों ने पुलिस बल पर फायर कर दिया। बावजूद इसके पुलिस के जवानों ने वाहन को रोककर उसमें सवार तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पकड़े गए पशु तस्करों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।