फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

ट्रेन से कटकर महिला और युवक की हुई मौत -संशोधित

Fri, 06 Sep 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
chandauli  news
पीडीडीयू नगर/नियामताबाद। पीडीडीयू नगर पटना रेल रूट पर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कट कर दो लोगों की मौत हो गई। डिहवा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि संघति गांव के समीप छात्र की ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गई। अलीनगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संघति गांव निवासी जोगेश्वर गुप्ता का छोटा पुत्र मनीष गुप्ता (18) पॉलीटेक्निक का छात्र था। वह शुक्रवार को किसी काम से रेलवे लाइन की तरफ गया था। वह रेलवे लाइन पार कर रहा था कि किसी ट्रेन के चपेट में आ गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मनीष दो भईयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई लकड़ू गुप्ता गांव में परचून की दुकान चलाता है। मनीष की मौत के बाद मां लीलावती का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

इसके पूर्वी डिहवा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास 45 वर्षीय महिला का क्षत विछत शव मिला। रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि ट्रेनों से कटकर एक महिला और एक युवक की मौत हुइ है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed