फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli nesws

मुनीम से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2019 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
chandauli nesws
चंदौली। नगर में एक फर्म के मुनीम को गोली मारकर 14 दिसंबर को लूट करने वाले दो आरोपियों को सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुनीम से लूटे गए 89 हजार रुपये भी आरोपियों के पास से बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान दो अन्य आरोपियों के नाम उजागर हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद् ने सदर कोतवाली में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद ने बताया कि 14 दिसंबर की शाम मुख्यालय पर इंदिरा नगर के पास एक फर्म के मुनीम चंद्रबली के पैर में गोली मारकर लूट की गई थी। फर्म के संचालक संजय कुमार के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया कि सर्विलांस माध्यम से जांच के दौरान नगर के इंदिरा नगर निवासी विकास पासवान की मामले में संलिप्तता सामने आई। इसी दौरान बुधवार को स्वाट टीम और सदर कोतवाली पुलिस ने मझवार रेलवे स्टेशन के पास से विकास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूछताछ के दौरान विकास ने मसौनी निवासी शिवकुमार उर्फ शिवम उर्फ पखंडू मिश्रा को नेगुरा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि मुनीम से लूटे 89 हजार रुपये विकास के घर से बरामद हुए हैं। वहीं पूछताछ के दौरान दो अन्य आरोपियों मसौनी निवासी योगेश मिश्रा उर्फ नारद तथा नगर के गौतमनगर निवासी अश्वनी कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम में कोतवाल गोपाल जी गुप्ता, स्वाट प्रभारी सत्येंद्र यादव, एसआई राघवेंद्र मिश्रा, अमित कुमार राय, दीपक प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed