फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli MP should give statement after careful consideration: Sadhna Singh

चंदौली सांसद को सोच-समझकर देना चाहिए बयान : साधना सिंह

Wed, 12 Mar 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chandauli MP should give statement after careful consideration: Sadhna Singh
पीडीडीयू नगर। यूपी के संभल में सीओ द्वारा साल में 52 जुमा और एक बार होली के संबंध में बयान दिए जाने के बाद चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा कथित रूप से सीओ को गुंडा कहे जाने पर राज्यसभा में भाजपा सांसद साधना सिंह ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने पीडीडीयू जंक्शन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चंदौली के सपा सांसद को सोच-समझकर बोलना चाहिए। वे एक संवैधानिक पद पर हैं और बोलने से पहले सोचना चाहिए। क्योंकि कही हुई बात का साइड इफेक्ट क्या होगा यह कोई नहीं जानता।
विज्ञापन

उन्होंने पिछले दिनों दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों के व्यवहार के संबंध में कहा कि ऐसा कार्य न करें, जिससे जनता का नुकसान हो। उन्होंने दिशा की बैठक में ऐसा कतई नहीं होना चाहिए था। सरकार की जो उपलब्धि है और योजनाएं हैं, उस पर चर्चा होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक आवास, शौचालय, सड़क और शासन की तमाम योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे, इस पर चर्चा होनी चाहिए थी। दिशा की बैठक में विकास की गति और कैसे तेज हो, इस पर चर्चा होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed