फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Dinanath Sharma became the candidate of District Panchayat President from BJP

चंदौलीः भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार बने दीनानाथ शर्मा

Mon, 21 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: Dinanath Sharma became the candidate of District Panchayat President from BJP
पार्टी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार दीनानाथ शर्मा - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी आला कमान के निर्देश पर शहाबगंज सेक्टर दो से निर्दलीय चुनाव जीते दीनानाथ शर्मा को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी कार्यालय में जिला प्रभारी मीना चौबे और जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने दीनानाथ शर्मा के नाम की संयुक्त रुप से घोषण की।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 35 सीटों में भाजपा के आठ सदस्य चुनाव जीत सकें है। हालांकि पार्टी से टिकट न मिलने पर तीन उम्मीदवारों ने बागी के तौर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। सपा ने 12 पदों पर कब्जा जमाया। बसपा महज तीन पदों पर सिमट गई। दो पद क्षेत्रीय दलों के खाते में गए। शेष पदों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की। भाजपा ने शहाबगंज सेक्टर नंबर दो से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार दीनानाथ शर्मा को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। दीनानाथ इससे पहले शहाबगंज से प्रमुख भी रह चुके हैं। प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने सोमवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। दीनानाथ ने इसके लिए आभार प्रकट किया। कहा कि पार्टी के मूल मंत्र सेवा की संगठन को उद्देश्य बनाकर काम करूंगा। कहा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान चकिया विधायक शारदा प्रसाद, अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह, अनिल तिवारी, शिवराज सिंह, जैनेंद्र राम, राजकुमार जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed