फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Devotees will celebrate Baba Keenaram's birth anniversary at home, decision due to corona infection

चंदौलीः भक्त घर पर ही मनाएंगे बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव, कोरोना संक्रमण की वजह से निर्णय

Mon, 30 Aug 2021 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: Devotees will celebrate Baba Keenaram's birth anniversary at home, decision due to corona infection
चंदौली जनपद के चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ परिसर में जन्मोत्सव को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम व संयोजक अजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार को बैठक हुई। बाबा सिद्धार्थ राम गौतम व जिला प्रशासन ने कोरोना के मद्देनजर निर्णय लिया कि पांच सितंबर को मनाया जाने वाला कीनाराम जन्मोत्सव आंशिक रूप से ही मनाया जाएगा। इसलिए जिला, प्रदेश व अन्य प्रदेश के भक्त अपने घर पर ही बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव मनाएं।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव मठ परिसर में एक दिन ही आंशिक रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान बाबा का रुद्राभिषेक व रामायण पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद क्षेत्रीय लोग दर्शन-पूजन करेंगे। इस वर्ष किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम या मेले का आयोजन नहीं होगा। इस मौके पर सीओ राजवीर सिंह, एसडीएम अजय मिश्रा, थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज दिनेश पटेल सहित अधिवक्ता शैलेंद्र पांडेय, दिनेश सोनकर, सुभाष यादव, रामकुमार सिंह डब्बे, अशोक मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed