{"_id":"5dfa7d878ebc3e8805378a5a","slug":"chandauli-chandauli-news-vns500418727","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालने पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालने पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नगर स्थित चकिया तिराहे पर जुलूस निकाल रहे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव समेत चार लोगों पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस ने चारों का चालान कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ में देश व प्रदेश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे है। जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से जनपद में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत बिना इजाजत के जुलूस निकालने व चार या उससे अधिक लोगों का एक साथ एकत्र होने पर कार्रवाई की जाती है। बुधवार की शाम शाम बजे एलबीएस पीजी कालेज का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव हाथों में तख्तियां लिए अपने दस समर्थकों के साथ चकिया तिराहे पर पहुंचा और नागरिकता संधोधन कानून का विरोध करने लगा। सड़क पर विरोध करने पर मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विपिन सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन जुलूस लेकर आगे बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकित यादव समेत चार लोगों को पकड़ लिया और थाने ले आई। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बिना इजाजत जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पीडीडीयू नगर। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बुधवार को हाथों में तख्तियां लेकर पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि सीएए पूरी तरह सेे जन विरोधी है। इसी कारण जामियां मिल्लिया, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। इस दौरान देवीदयाल गुप्ता, खालिद वकार आबिद, मान सिंह, मुरलीधर राव, बलवंत सिंह, वसीम सिद्दकी, शैलेंद्र कुमार, जय प्रकाश सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अयाज अहमद अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद