फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: An uncontrolled car fell into the canal, the death of a bullion businessman, there was chaos

Chandauli: पुलिया से टकराकर नहर में पलटी अनियंत्रित कार, सराफा व्यवसायी की मौत, मचा कोहराम

Sat, 17 Dec 2022 07:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 17 Dec 2022 07:17 PM IST
सार

मुकेश खत्री चकिया नगर के वार्ड नंबर 6 के निवासी थे। शहाबगंज कस्बा बाजार में उनकी सर्राफा की दुकान थी। वे दुकान बंद कर रात्रि लगभग 10 बजे घर को लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तेज रफ्तार कार होने के चलते अनियंत्रित होकर वह लेफ्ट कर्मनाशा नहर में जा गिरी।

विज्ञापन
Chandauli: An uncontrolled car fell into the canal, the death of a bullion businessman, there was chaos
Chandauli: नहर में गिरी अनियंत्रित कार, सर्राफा व्यवसाई की मौत, मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के पचवनिया गांव के समीप शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित कार पुलिया से टकराकर नहर में पलट गई। इससे उसमें सवार सराफा व्यवसायी मुकेश खत्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


चकिया नगर पंचायत के वॉर्ड नंबर-6 सिविल लाइन पूर्वी निवासी और पूर्व चेयरमैन स्व. नारायण खत्री उर्फ मुन्नू सेठ के पुत्र मुकेश खत्री (42) की शहाबगंज में सराफा की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। पचवनिया गांव के पास पुलिया से कार टकराकर लेफ्ट कर्मनाशा नहर में गिर गई।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से पुलिस ने मुकेश को कार से निकालकर संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। जहां चेकअप के बाद डॉ. आरआर यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सराफा व्यवसायी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सबका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद जुटा लोगों का हुजूम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

सराफा व्यवसायी मुकेश खत्री की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर चिकित्सालय पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुकेश की पत्नी सुनीता देवी, मां दया देवी, पुत्र मृदुल और पुत्री श्रेया का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों को रोते देख वहां मौजूद लोग गमगीन हो गए। लोग परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed