{"_id":"5d8916e68ebc3e01403183e0","slug":"chandali-news-chandauli-news-vns4853340114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने अनुपस्थित प्रधानाध्यापक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने अनुपस्थित प्रधानाध्यापक का वेतन रोका
विज्ञापन
चंदौली। बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को बरहनी विकास खंड के असना स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां तैनात प्रधानाध्यापक व दो सहायक अध्यापक बीएसए के निरीक्षण में विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। शिक्षकों की लापरवाही से नाराज बीएसए ने प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के साथ ही दोनों सहायक अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया। साथ ही बीईओ को स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे असना स्थित विद्यालय पहुंचे। स्कूल में नामांकित 186 छात्रों के सापेक्ष मात्र 92 उपस्थित पाए गए। एमडीएम मानक के अनुसार बनता पाया गया। लेकिन अभी तक बच्चों में पुस्तक, जूता-मोजा व यूनिफार्म का वितरण नहीं किया गया है। परिसर में सफाई व्यवस्था नदारद मिली। शौचालय की स्थिति भी खस्ताहाल थी। स्कूल की बाउंड्री टूटी हुई थी। शिक्षा का स्तर भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर प्रधानाध्यापक रमेश दुबे का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां सहायक अध्यापक जयप्रकाश तिवारी और सुनील कुमार यादव गायब मिले। छुट्टी के लिए दोनों शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक को भी सूचित नहीं किया था। इस पर एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की। बीएसए ने बीईओ राकेश सिंह को निर्देशित किया कि दोनों स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा व सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम करें। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट भेजकर अवगत कराएं। उन्होंने कहा लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। स्कूलों के निरीक्षण का क्रम आगे भी जारी रहेगा। जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।