फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Celebrated Prakash Parv of Guru Gobind Singh Maharaj

Chandauli News: मनाया गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व

Tue, 06 Feb 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Prakash Parv of Guru Gobind Singh Maharaj
पीडीडीयू । नगर के जीटी रो स्थित गुरुद्वारा में सोमवार को गुरुद्वारा प्रबंधक की ओर से गुरु गोविंद सिंह महाराज का 357वां प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 30 जनवरी से निकाली जा रही प्रभारी फेरी का समापन भी हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर भव्य दीवान सजाया गया । सोमवार सुबह से ही शबद भजन कीर्तन शुरू हो गया। गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्था भाई जयपाल सिंह एवं दिल्ली से आए रागी जत्था भाई सहज दीप सिंह ने अपने शब्द कीर्तन से संगतों को निहाल किया। दीवान की समाप्ति के बाद गुरूद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने शिरकत की और गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सिख समाज से सभी ने भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक रामेंद्र सिंह, प्रधान रणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र सिंह पत्रकार, अमरीक सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली, रघुवीर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, सतपाल सिंह सूरी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed