फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CDO expressed displeasure over slow progress of projects

जिले में चल रही परियोजनाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण कराएं पूरा

Thu, 28 Jul 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure over slow progress of projects
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते सीडीओ अजितेंद्र नारायण। संवाद - फोटो : CHANDAULI
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीडीओ अजितेंद्र नारायण की अध्यक्षता में जनपद में निर्माणाधीन 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान कई परियोजनाओं की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन ट्रांजिट हास्टल की प्रगति महज पचास फीसदी होने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अभियंता के खिलाफ शासन को पत्र निर्गत करने की चेतावनी दी। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधीनस्थों को परियोजनाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

कहा कि समस्त कार्य एजेंसियां निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करें। कहीं भी अवरोध होने पर सक्षम अधिकारी से समाधान कराएं। निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि टेक्निकल कमेटी का गठन कर समय-समय पर उनकी जांच भी कराई जाए। इस दौरान धानापुर के महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण की भौतिक प्रगति 83 प्रतिशत पाई गई। वहीं सीडीओ नें सीएनडीएस के अभियंता को नवीन ममता राजकीय मंदित विद्यालय के आवासीय भवन के निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा चतुरीपुर व चकिया में निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का निर्माण भी तेजी से कराने के निर्देश दिए। तहसील सदर चंदौली का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण पाए जाने पर शेष कार्यों को भी तेजी से पूर्ण करा हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। तहसील सकलडीहा में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र की भौतिक प्रगति लगभग 70 प्रतिशत है। प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। बाबा कीनाराम अघोरपीठ मठ में समेकित पर्यटन विकास व बहुउद्देशीय हाल व सांस्कृतिक पंडाल के कार्य व राजकीय इंटर कॉलेज नियमताबाद के निर्माण की प्रगति धीमी पाई गई। सेतु निगम के अभियंता को जनपद में निर्माणाधीन सेतुओं व ऊपरगामी सेतुओं को अपेक्षित प्रगति लाते हुए समय के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। जनपद मुख्यालय पर 30 यूनिट ट्रांजिट हॉस्टल भवन निर्माण की प्रगति मात्र 50 प्रतिशत पाई गई। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित पीडब्ल्यूडी के अभियंता के खिलाफ शासन को पत्र निर्गत करने की चेतावनी दी। सीएनडीएस यूनिट सोनभद्र के अभियंता के अनुपस्थित पाए जाने पर सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed