फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CBS will join soon Mughal up post office

सीबीएस से जल्द जुड़ेगा मुगलसराय उप डाकघर

Sun, 20 Mar 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 20 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
CBS will join soon Mughal up post office
CBS
नगर स्थित उप डाकघर जल्द ही सीबीएस (कोर बैंकिंग सर्विस)से जुड़ जाएगा। इसको उच्चीकृत करने की कवायद शुरू हो गई है।  शनिवार की शाम से  यहां कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके  लिए पोस्ट आफिस रविवार को भी खुला रहेगा लेकिन लेनदेन का कार्य  नहीं होगा।
विज्ञापन


सीबीएस से जुड़ने के बाद अब यहां के खाताधारक देश के किसी भी कोने के डाकघर से अपना लेनदेन कर सकेंगे। डाटा फीडिंग के चलते लेनदेन बंद होने से डाकघर को करीब तीन करोड़ का नुकसान होगा। स्थानीय पोस्ट आफिस को कोर बैंकिंग के जरिए देश के अन्य भागों से जोड़ने के लिए दस दिनों तक कार्य किया जाएगा। पोस्ट आफिस में बचत के 22541, आवर्ती जमा खाता 24800, मासिक आय योजना के 2402 खाते हैं।
विज्ञापन


वहीं सावधी खाता धारक 1851, भविष्य निधि खाताधारक 424 तथा राष्ट्रीय बचत खाता धारकों की संख्या 14336 है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक योजना के 131 तथा सुकन्या 716 खाताधारक हैं। 50940 किसान विकास पत्र जमा किए गए हैं। सोमवार से पोस्टआफिस में सीबीएस का कार्य शुरू हो जाने के बाद न तो नए खाते खोले जाएंगे और न ही किसी प्रकार का लेनदेन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खातों से धनराशि की निकासी भी नहीं हो सकेगी। उप डाकपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सीबीएस से जुड़ जाने के बाद मुगलसराय पोस्ट आफिस विश्वेश्वरगंज प्रधान डाकघर वाराणसी की तर्ज पर काम करने लगेगा। जहां उपभोक्ताओं को हर सुविधाएं मिलेंगी। अब नागरिको को किसी कार्य के लिए वाराणसी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed