फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cattle smuggler with 25,000 bounty arrested; gang's transactions worth 187 crore revealed.

Chandauli News: 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार, गिरोह के 187 करोड़ के लेनदेन का खुलासा

Thu, 06 Aug 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler with 25,000 bounty arrested; gang's transactions worth 187 crore revealed.
चंदौली। सैयदराजा पुलिस और सर्विलांस टीम ने बुधवार को 25 हजार रुपये के इनामी गुलाम मोहम्मद उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और पिकअप वाहन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ गो-तस्करी के दो मामलों में गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। वहीं, जांच में 31 सदस्यीय गिरोह के 187 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जेठमलपुर के पास एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए भारतमाला एक्सप्रेसवे की ओर घेराबंदी की। कर्मनाशा पुल के पास वाहन रोककर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

उसकी पहचान बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के भटानी गांव निवासी गुलाम मोहम्मद उर्फ सोनू (24 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और पिकअप बरामद किया गया। इसके बाद सैयदराजा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में दर्ज गो-तस्करी के मामले की विवेचना में सामने आया कि गो तस्करों का अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है। गिरोह के 31 सदस्यों के बीच करीब 187 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। इस आधार पर प्राथमिकी में संगठित अपराध की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
---------------
मां के खाते से करीब 59 लाख रुपये का लेनदेन
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों की जांच की। पुलिस का दावा है कि आरोपी अपनी मां के बैंक खाते का उपयोग करता था। जांच में करीब 59.82 लाख रुपये के लेनदेन और गो-तस्करी से जुड़े लोगों के साथ आरोपी के संबंध होने की बात सामने आई। पुलिस का कहना है कि गो-तस्करी के नेटवर्क को आर्थिक सहायता पहुंचाने के संकेत मिले हैं।
----------------
पूछताछ में किए कई खुलासे
पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले वाहन चालक का काम करता था। बाद में गो-तस्करी करने लगा। उसने यह भी बताया कि तस्करी के लिए अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस कार्रवाई तेज होने पर उसने बैंक खाते के बजाय नकद लेनदेन शुरू कर दिया था।

------------
आरोपी पर दर्ज हैं छह मामले
गिरफ्तार आरोपी गुलाम मोहम्मद के खिलाफ चंदौली, मिर्जापुर समेत विभिन्न जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत छह मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और वित्तीय नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed