फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case on 30 in Khor village case, four arrested

Chandauli News: खोर गांव के मामले में 30 पर केस, चार गिरफ्तार

Wed, 22 Mar 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case on 30 in Khor village case, four arrested
कोतवाली क्षेत्र के खोर गांव में सोमवार की देर शाम दो गुटों के बीच मामूली बात को हुई मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में मंगलवार को दोनों गुटों के 18 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें चार को पुलिस जेल भेज दिया है। गांव में अंमित संस्कार स्थल की दीवार की मरम्मत को लेकर पिछले दो तीन दिनों से दोनों गुटों के लोगों के बीच कहासुनी चल रही थी। सोमवार की देर शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। आसपास की दुकानें बंद होने लगीं और अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी विनय कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार राय और सकलडीहा कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य सहित धानापुर की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने गांव में शांति व्यवस्था कायम की। साथ ही घटना में शामिल चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि घटना को लेकर 18 नामजद सहित 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट........
पुलिस अलर्ट रहती तो नहीं होता बवाल
सकलडीहा। ग्रामीणों के अनुसार अंत्येष्टि स्थल की भूमि पर दोनों पक्ष के लोग आते-जाते है। पिछले कुछ दिनों से दीवार की मरम्मत को लेकर कहासुनी हो रही थी। एक पक्ष बनवाने के पक्ष में था तो दूसरा पक्ष पैसा नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहा था। इसकी जानकारी पुलिस चौकी पर तैनात इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मियों को थी। यदि पुलिस पहले ही अलर्ट हो जाती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed