फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against Shahpur Kotadar, quota suspended

Chandauli News: शाहपुर के कोटेदार पर मुकदमा, कोटा निलंबित

Thu, 19 Dec 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Shahpur Kotadar, quota suspended
पीडीडीयू नगर। चंदौली ब्लॉक के शाहपुर गांव के कोटेदार सुरेंद्र कुमार के खिलाफ बुधवार को बबुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही उसका कोटा भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री से लोगों ने कोटेदार की शिकायत की थी। इसके बाद जिला पूर्ति विभाग की टीम जांच करने पहुुंची तो कोटेदार ताला बंद कर भाग गया था। जांच में पता चला कि उसने 150 क्विंटल राशन गबन किया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम सिंह ने बताया कि सितंबर में जिला प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौड़ की अध्यक्षता में शाहपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था। इसमें गांव के लोगों ने कोटेदार सुरेंद्र कुमार के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी करने और समय से राशन न देने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर मामले की जांच आपूर्ति निरीक्षक गुलाम साबिर सौंपी गई थी। जांच में हो देरी होने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव और आपूर्ति निरीक्षक बरहनी विवेक कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया। दोनों अधिकारी जांच करने पहुंचे तो कोटेदार भाग गया।

इसके बाद पुलिस के सहयोग से दुकान का ताला खोलकर राशन के स्टॉक की जांच की गई। जांच में पाया गया कि कोटेदार सुरेंद्र कुमार ने दिसंबर में वितरित होने वाले करीब डेढ़ सौ क्विंटल राशन का गबन किया है। डीएम के आदेश पर कोटेदार के विरुद्ध बबुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed