{"_id":"2a12e4e5f79a9f7333fa1f4d708805ad","slug":"case-against-hundred-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ लोगों के खिलाफ केस
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 21 Jan 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बगैर अनुमति नगर में
विज्ञापन
शाम चार बजे जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर ईवीएम का पुतला फूंका। धारा 144
लागू होने के बावजूद कार्यकर्ता पूरे नगर का भ्रमण करते रहे और सभा स्थल
पहुंचकर धरना भी दिया।
जिलाधिकारी एनके सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित सौ लोगों के विरुद्ध धारा 144 के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया।
गौरतलब है कि महत्वपूर्ण पर्वों के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू की गई है। बावजूद इसके बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचे।
कार्यकर्ता मतदान प्रक्रिया में ईवीएम के प्रयोग से नाराज थे। वहां उन्होंने ईवीएम का पुतला फूंका। कुछ दिनों पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदेश शासन का पुतला फूंकने वाले जन रक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर इसलिए जेल भेज दिया, क्योंकि उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी।
वहीं इस बार पुलिस ने बिना अनुमति के पुतला फूंकने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महज खानापूर्ति की। इस बाबत जिलाधिकारी एनके सिंह ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बगैर अनुमति के जुलूस निकालने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
कोतवाल अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष सहित 100 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।