फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   car looted to spend money on marriage

Chandauli News: शादी में मौज-मस्ती पर पैसे खर्च करने के लिए लूटी कार

Sun, 11 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
car looted to spend money on marriage
मौज-मस्ती और पैसे खर्च करने के लिए दो बदमाशों ने कार लूटी थी। नौगढ़ पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मझगाई के समीप नहर पुलिया के पास से कार के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने सोनभद्र में बरात में जाने के लिए पीडीडीयू नगर से गाड़ी बुक की थी।एएसपी ऑपरेशन सुखराम भारती ने बताया कि मुगलसराय थाना क्षेत्र के सिंघीताली निवासी रिंकू यादव ने सात जून को नौगढ़ पुलिस को कार लूट की तहरीर दी थी। रिंकू ने बताया था 6 जून को पीडीडीयू जंक्शन के वाहन स्टैंड से दो लोगों ने सोनभद्र बरात करने जाने के जाइलो कार बुक की थी। बरात से लौटते समय कार लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरात में शामिल होने के बाद कार को रास्ता बदलकर नौगढ़ थाना क्षेत्र के जमसोती ले गए और वहां शौच के लिए कार रोक ली। ड्राइवर को भी वे अपने साथ तालाब के पास ले गए। चालक को चमका देकर आरोपी कार लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

गाड़ी पर बैठता आरोपी जाइलो कार लेकर फरार हो गए थे। शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि राबर्ट्सगंज की तरफ से सफेद रंग की जाइलो कार नौगढ़ की ओर जा रही है। नौगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल ने मझगाई के समीप नहर पुलिया के पास से घेराबंदी के करके कार को बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान अजीत कुमार और रवि कुमार के रूप में हुई। वे राबर्ट्सगंज के रहने वाले हैं।उनसे एक तमंचा, एक कारतूस, दो फर्जी नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन प्रपत्र बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने पुलिस को बताया कि कार को बिहार में बेचने के लिए लूट की साजिश रची थी। इसके लिए ड्राइवर को 300 रुपये देकर 2800 रुपये में कार बुक की थी। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मौज-मस्ती के लिए कार लूटने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed