फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Capacity of Narayanpur Pump Canal increased from 1300 to 1800 cusecs

Chandauli News: 1300 से बढ़कर 1800 क्यूसेक हुई नरायनपुर पंप कैनाल की क्षमता

Wed, 23 Jul 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Capacity of Narayanpur Pump Canal increased from 1300 to 1800 cusecs
पीडीडीयू नगर। मिर्जापुर जिले के नरायनपुर में गंगा नदी पर बने पंप कैनाल की खामियों को दूर कर इसकी क्षमता 500 बढ़ाकर 1800 क्यूसेक प्रति सेकेंड कर दी गई है। इससे जिले में टेल पर स्थित खेतों तक नहरों का पानी पहुंचने लगा है। इससे किसानों की सिंचाई की समस्या का निपटारा हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में कई साल से धान की खेती करने वाले किसान पानी के अभाव में परेशान थे। नहरों में पर्याप्त पानी नहीं आया। कुछ संपन्न किसान तो धान की खेती कर ले रहे थे लेकिन मध्यम व निचले तबके के किसानों की फसल सूख जाया करती थी। नहरों में जो थोड़ा पानी आता था उसे कई किसान रोककर मशीन के माध्यम से अपने खेत भर लिया करते थे, लेकिन टेल के किसान पानी की आस में रह जाया करते थे। धान के उत्पादन के लिहाज से चंदौली प्रदेश में अग्रणी है। जिले में लेफ्ट व राइट कर्मनाशा, चंद्रप्रभा सिस्टम व नरायनपुर लिफ्ट कैनाल से निकली 663 नहरों और माइनर का 856 किलोमीटर तक जाल फैला है। इसके बावजूद टेल के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल हर साल पानी के अभाव में सूख जाती है। नरायनपुर पंप कैनाल से निकली नहरों के टेल पर बसे नरवन क्षेत्र के 370 गांवों तक पानी नहीं पहुंच पाता था, लेकिन इस वर्ष पंप कैनाल की क्षमता बढ़ जाने से टेल तक पानी पहुंचने लगा है। इससे किसान खुश हैं। सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन हरेंद्र कुमार ने बताया कि नरायनपुर पंप कैनाल की सभी कमियां दूर कर दी गई हैं। इससे टेल के खेतों में पानी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed