फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cannabis worth 1.25 crore seized from a hidden compartment in a container; one arrested.

Chandauli News: कंटेनर में बने गुप्त बक्से से 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cannabis worth 1.25 crore seized from a hidden compartment in a container; one arrested.
अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में गांजा तस्करी का आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
नियामताबाद। एएनटीएफ गाजीपुर और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के कटरिया सर्विस लेन के पास एक कंटेनर से 2.51 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया। कंटेनर की केबिन के ऊपरी हिस्से में बने गुप्त बक्से में 120 बंडलों में भरकर गांजा रखा गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से झारखंड निवासी बजरंग कुमार सिंह (29) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ अरुण सिंह ने बताया कि एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर और अलीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में झारखंड से गांजे की खेप कटरिया क्षेत्र में लाई जा रही है। इसके बाद संयुक्त टीम ने कटरिया सर्विस लेन पर घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर की तलाशी लेने पर केबिन के ऊपरी हिस्से में एक गुप्त बक्सा मिला। उसे खोलने पर प्लास्टिक की आठ बोरियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

बोरियों के अंदर 120 बंडलों में 2 क्विंटल 51 किलो 200 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर कंटेनर को भी सीज कर दिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल फोन, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और 900 रुपये नकद बरामद हुए। उन्होंने बताया कि मामले में अलीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांजे की आपूर्ति और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
झारखंड से लाकर रामनगर में देना था माल
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी बजरंग कुमार सिंह ने बताया कि बोकारो निवासी मंटू सिंह ने गांजा कंटेनर में लदवाकर रामनगर पहुंचाने के लिए दिया था। रामनगर में किसी व्यक्ति को गांजे की खेप सौंपने के बाद पैसे लेकर वापस जाना था। पुलिस अब मंटू सिंह समेत तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में गांजा तस्करी का आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक

अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में गांजा तस्करी का आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed