फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Call to spread the thoughts of Sant Gadge

संत गाडगे के विचारों को जन जन तक पांचाने का आह्वान

Wed, 24 Feb 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Call to spread the thoughts of Sant Gadge
पीडीडीयू नगर। बाबा संत गाड़गे महाराज ने अपना पूरा जीवन समाज की भलाई में बिता दिया। बाबा के कार्यों और उनके विचारों केे जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। ये बातें हिंदू युवा वाहिनी काशी क्षेत्र के प्रभारी और सदस्य विकास प्राधिकरण वाराणसी अंबरिष सिंह भोला ने नगर पालिका के सभागार में मंगलवार को संत गाडगे महाराज की जयंती पर आयोजित सभा में कहीं। इसके पूर्व संत गाडगे की 145वीं जयंती पर नगर के सुभाष पार्क से शोभायात्रा निकाली गई। इसे देखने को लोगों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

जिला धोबी घाट बचाओ समिति के बैनरतले संत गाडगे की जंयती पर सुबह दस बजे धोबी समाज के लोग नगर के सुभाष पार्क के समीप एकत्र हुए। यहां से समाज के लोगों ने शोभायात्रा की शुरूआत की। जीटी रोड, गल्ला मंडी, मैनाताली, कसाब महाल, धर्मशाला रोड होते हुए नगर पालिका कार्यालय के सभागार में पहुंची। यहां हुई गोष्ठी में संत गाडगे के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान अंबरिष भोला ने कहा कि बाबा संत गाडगे महाराज अपने पूरे जीवन में समाज के प्रति समर्पित किया। अपने जीवनकाल में अनाथालय विद्यालय अस्पताल आदि का निर्माण किया। महाराष्ट्र में काफी सम्मान किया जाता है। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाए गए तमाम योजनाएं अनुसूचित जाति जनजाति के प्रति एक वरदान साबित हो रही है। आज भी बाबा के विचार प्रासंगिक हैं। बाबा के बताए हुए तमाम रास्तों को अपनाना चाहिए। इस मौके पर राजेन्द्र कन्नौजिया, मेवालाल कनौजिया, पन्ना कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, दीपक, बेचन, मटरू , गंगाराम, विकास शर्मा, अमित, राजू , जितेन्द्र, रामाश्रय, कंचन , जगदीश, बाबूलाल, बबलू, संजय कन्नौजिया, पप्पू, चमरू, बंटी, कल्लू मियां, दीपू, रामजी , संदीप, राजेश, राजू , अमित, रमेश, सुरेश, चौथी, परमानंद, नथुनी, नंदू, रामदेव, सतीश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed