{"_id":"60cb75eb8ebc3e2d6c6445c1","slug":"call-slip-will-reach-door-to-door-for-vaccination-chandauli-news-vns5953661117","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’ ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’ ं
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में तेजी लाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश में जुटी है। इसी के तहत अब अगले महीने से घर के करीब ही केंद्र बनाकर लोगों के टीकाकरण की तैयारी है। इसके लिए लोगों को उसी तर्ज पर बाकायदा ‘बुलावा पर्ची’ भेजी जायेगी। जैसे लोकसभा-विधानसभा व अन्य चुनाव में मतदान के लिए भेजी जाती है। जिसमें टीकाकरण की तिथि और स्थान का उल्लेख होगा। इसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दल/महिला मंगल दल का भी सहयोग लिया जाएगा।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि जून माह में करीब एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है और जिस रफ़्तार से टीकाकरण हो रहा है, उससे प्रतीत होता है कि लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। अब अगले महीने से और अधिक ध्यान देने के साथ विस्तृत कार्ययोजना बनाने की जरूरत है ताकि हर दिन 10 लाख के टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास खंड को तथा शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनानी है। इन इकाइयों को क्लस्टर्स में इस तरह से विभाजित किया जाएगा ताकि एक माह के अंदर टीकाकरण टीमें सभी क्लस्टर्स में पहुंच जाएं। क्लस्टर में टीकाकरण करने वाली टीमों के समूह को क्लस्टर वैक्सीनेशन ग्रुप कहा जाएगा । राजस्व ग्राम में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने और अनुकूल वातावरण बनाने वाली टीम को मोबिलाइजेशन टीम कहा जाएगा और किसी क्लस्टर के सभी राजस्व ग्रामों की टीमों के समूह को कलस्टर मोबिलाइजेशन ग्रुप कहा जाएगा ।
क्लस्टर में टीकाकरण टीम के पहुंचने से पहले उस क्लस्टर की मोबिलाइजेशन टीम के द्वारा तीन दिन पहले से लोगों को वैक्सीन व वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी देने के साथ ही संशय मिटाने का कार्य किया जाएगा। विकासखंड के राजस्व ग्रामों के मुताबिक़ क्लस्टर बनाए जायेंगे। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि हर क्लस्टर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी करीब-करीब समान हो ताकि चार से छह दिन में उन सभी का टीकाकरण किया जा सके। क्लस्टर में टीकाकरण के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल घटना के प्रबन्धन के लिए दो क्विक रेस्पांस टीम लगायी जायेंगी। इन दो टीमों के समूह को क्लस्टर रेस्पांस टीम (सीआरटी) कहा जाएगा।