{"_id":"585ed9be4f1c1b1917e3b0f4","slug":"bulldozers-on-encroachment-of-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर रेल विभाग का बुल्डोजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर रेल विभाग का बुल्डोजर
chandauli
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानस नगर कालोनी में जल जमाव और अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को जब ईसी रेलवे महागठबंधन के सदस्यों ने आवाज बुलंद की तब जाकर रेलवे प्रशासन की तंद्रा टूटी। इसके बाद आरपीएफ बल के साथ मौके पर पहुंचे मंडल अभियंता हेक्वार्टर व अन्य अधिकारियों ने रेलवे की भूमि हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलवाकर गिरवाया। वहीं जलनिकासी के लिए नाले की साफ सफाई भी करायी।
रेल अधिकारियों की अनदेखी के चलते रेलवे कालोनियों में अवैध कब्जों और जल जमाव की समस्या आम हो गयी है। कई बार कहने के बावजूद भी अधिकारियों के ध्यान नहीं देने के बाद शनिवार को ईसी रेलवे महागठबंधन यूनियन के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद सुबह लगभग आठ बजे यूनियन के लोग मानस नगर पहुंच गये और वहां स्थित एक निजी विद्यालय के सामने धरने पर बैठ गये। सूचना लगी तो आनन फानन में डीईएन हेडक्वार्टर व अन्य रेल अधिकारी, आरपीएफ मानसनगर पोस्ट के जवानों के साथ जेसीबी मशीन लेकर मानस नगर पहुंचे।
जहां उन्होंने सबसे पहले विद्यालाय के सामने डीएफसी के पास बने अवैध तरीके से निर्मित एक तल्ले मकान को गिरा दिया वहीं पास में ही बनी खटाल को भी ढहा दिया। इसके बाद नाले की सफाई भी की। इस दौरान यूनियन की ओर से अशोक कुमार सिंह, कन्हैया प्रसाद, सूरज कुमार, संतोष, लल्लन सिंह, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।