{"_id":"6ac940bd6df9154453051fba","slug":"bridge-in-navahi-ready-traffic-will-start-after-21-days-chandauli-news-c-189-1-svns1011-155944-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नवही में पुल बनकर तैयार, 21 दिन बाद शुरू होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नवही में पुल बनकर तैयार, 21 दिन बाद शुरू होगा आवागमन
विज्ञापन
नवही में लेफ्ट कर्मनाशा नहर पर बने पुल की चल रही ढलाई। संवाद
पीडीडीयू नगर। जिला स्थित चंदौली-चकिया मुख्य मार्ग पर नवही में लेफ्ट कर्मनाशा नदी पर एक करोड़ 10 लाख रुपये से पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। कुछ छोटे काम बाकी हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर 21 दिन बाद पुल को आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। पुल चालू होने से चंदौली और चकिया ब्लॉक के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, चकिया और बबुरी क्षेत्र के लोगों के लिए भी जिला मुख्यालय पहुंचना आसान हो जाएगा।
नवही में पुल नहीं होने के कारण चंदौली और चकिया ब्लॉक के ग्रामीणों को आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। बरसात के मौसम में नदी में बाढ़ के कारण आवागमन बाधित हो जाता था। इससे दोनों ब्लॉक के गांवों का संपर्क प्रभावित होता था। वहीं, किसानों को भी खेतों में पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सर्वे कराकर शासन को कार्ययोजना भेजी थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण कराया गया। अब निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इनसेट....
20 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है पुल
नवही में बने पुल की लंबाई 20 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। पुल पर दो वाहन आमने-सामने से गुजरने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इससे चंदौली-चकिया मुख्य मार्ग पर आवागमन पहले की अपेक्षा सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कोट....
नवही में लेफ्ट कर्मनाशा नदी नया पुल बनाकर तैयार हो गया है। पुल के स्लैब की ढलाई हो चुकी है। कुछ छोटे काम बचे हैं, जिन्हें तेजी से पूरा कराया जा रहा है। 21 दिन बाद आवागमन के लिए पुल खोल दिया जाएगा। - कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड, चंदौली।