फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Breath of the dwellers falling below the rising water level of the Ganges

गंगा के घटते बढ़ते जल स्तर के उपर नीचे हो रही तटवासियों की सांसे

Sat, 05 Sep 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Breath of the dwellers falling below the rising water level of the Ganges
चहनियां। आश्विन मास में भले ही बारिश उतनी नहीं हो रही है लेकिन गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है। यह अलग बात है कि बढ़ाव कभी तेज तो कभी धीमी गति से हो रही है। तटों के उपरी सीमा तक पहुंच कर तेज और धीमी गति से जल स्तर में बढ़ाव के साथ तटवासियों की सांसे उपर नीचे हो रही है।
विज्ञापन

पश्चिमवाहिनी बलुआ गंगा घाट पर गंगा के जल स्तर की बढ़ोत्तरी का असर दिख रहा है। गंगा के तट पर स्थित मां गंगा का मंदिर तो पानी में कब का डूब चुका है अब शवदाह गृह भी पानी में समा गया। इससे शवदाह के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं तटवर्ती पूरा विजयी, पूरा गणेश, टांडाकला, सोनबरसा, सरौली, मोहम्मदपुर, हसनपुर, तिरगावां आदि गांवों में पानी तटों को छू रहा है। तटवर्ती इलाकों के रहवासी शिव शंकर यादव, विजय नारायण पांडेय, राजमणि पांडेय, उदयशंकर तिवारी, दिनेश वर्मा ,मदन यादव ,मंटू यादव ने कहा कि पिछले एक पखवारे से कभी एक फीट तो कभी पांच फीट पानी बढ़ जा रहा है। बृहस्पतिवारको बृहस्पतिवार को बढ़ोत्तरी कम हुई थी लेकिन शुक्रवार को फिर से पानी तेज गति से बढ़ने लगा। इससे गंगा खेतों की ओर बढ़ने को आतूर दिख रही हैं। धानापुर संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती हिगुतर, बुढेपुर, नौघरा, नरौली, अमादपुर, नगवा, सोनौली, कवलपुरा, पपरौल, गुरैनी, हिनौता, विरासराय, महुजी आदि गांवों में खेतों तक पानी पहुंचने को आतुर है। जिस तरह से गंगा में बढ़ाव दिख रहा है, जल्द ही बाढ़ की स्थिति आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed