फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Both the boats of Amrit Sarovar got damaged within three days.

Chandauli News: अमृत सरोवर में नौका विहार तीन दिन में ही ठप, दोनों नावें हुईं खराब

Sun, 01 Feb 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Both the boats of Amrit Sarovar got damaged within three days.
शहाबगंज। महारथपुर में पर्यटन और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृत सरोवर में शुरू किया गया नौका विहार महज तीन दिन में ही बंद हो गया। नौका विहार के लिए लाई गई दोनों नाव खराब हो जाने के कारण उनका संचालन रोकना पड़ा, जिसके बाद दोनों नावों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा विधायक कैलाश आचार्य एवं जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान तालाब की सुंदरता, चारों ओर बने पक्के घाट, टहलने के लिए ट्रैक, प्रकाश व्यवस्था तथा नौका विहार जैसी सुविधाओं को ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बताया गया था। उद्घाटन के बाद नौका विहार के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग इसका आनंद लेने पहुंच रहे थे, लेकिन उद्घाटन के मात्र तीन दिन बाद ही दोनों नावें खराब हो गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन और करोड़ों रुपये से बने अमृत सरोवर में ऐसी लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने मांग की है कि नावों की गुणवत्ता और रखरखाव की जांच कराई जाए तथा जल्द से जल्द नौका विहार को फिर से शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि नावों की मरम्मत के बाद नाव का संचालन शुरू किया जाएगा। फिलहाल अमृत सरोवर में नौका विहार बंद होने से उद्घाटन के बाद बना उत्साह फीका पड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed